{"_id":"5e9485828ebc3e76a8210239","slug":"wheat-purchage-tanakpur-news-hld380013756","type":"story","status":"publish","title_hn":"टनकपुर-बनबसा में खुले गेहूं क्रय केंद्र, सहायक निबंधक ने किया निरीक्षण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टनकपुर-बनबसा में खुले गेहूं क्रय केंद्र, सहायक निबंधक ने किया निरीक्षण
विज्ञापन
टनकपुर में खुले गेहूं क्रय केंद्र का निरीक्षण करते जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल व सहायक विकास ?
- फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। जिले के मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में गेहूं कटाई शुरू होने के साथ ही सरकार ने क्रय केंद्र खोल दिए हैं। जिला सहायक निबंधक सुरेंद्र पाल और एडीओ नईम आलम ने सोमवार को दोनों क्रय केंद्रों का निरीक्षण किया। केंद्र प्रभारी को किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। मंगलवार को डीएम एसएन पांडेय क्रय केंद्रों का निरीक्षण कर सकते हैं।
गेहूं खरीद के लिए बहुउद्देश्यीय क्षेत्रीय साधन सहकारी समिति को जिम्मेदारी सौंपी गई है। समिति के सचिव दीनानाथ वर्मा ने बताया कि टनकपुर में मंडी समिति प्रांगण और बनबसा में स्ट्रांग फार्म प्रांगण में क्रय केंद्र खोले गए हैं। इस बार गेहूं का समर्थन मूल्य 1925 रुपये है जबकि राज्य सरकार द्वारा 20 रुपये प्रति क्विंटल बोनस दिया जाएगा। उन्होंने बताया कि क्रय केंद्रों में पर्याप्त बारदाना पहुंच चुका है और किसानों के लिए जरूरी सुविधाएं दिलाई गई है। केंद्रों में सामाजिक दूरी का ध्यान रखते के निर्देश दिए गए हैं। समिति कर्मचारी डिगर चंद को केंद्र प्रभारी और विपिन चंद्र जोशी को सहायक केंद्र प्रभारी बनाया गया है। गेहूं की तौल 15 अप्रैल से शुरू कर दी जाएगी। उन्होंने किसानों से क्रय केंद्रों में अपना पंजीकरण कराने को कहा है।
पैदावार के सापेक्ष कम होती है गेहूं की खरीद
टनकपुर (चंपावत)। जिले मेेें मैदानी क्षेत्र टनकपुर और बनबसा में करीब 7300 हेक्टेयर क्षेत्रफल में करीब आठ हजार मीट्रिक टन गेहूं की पैदावार होती है, लेकिन इसके सापेक्ष सरकार क्रय केंद्रों में गेहूं की खरीद कम होती है। पिछले वर्ष दोनों क्रय केंद्रों में 2492 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी। टनकपुर केंद्र में 38.50 क्विंटल बनबसा केंद्र में 2453.50 क्विंटल गेहूं की खरीद हुई थी।