{"_id":"6a0f4ee0dcb3381a300a68da","slug":"wheat-crop-cutting-in-champawat-dm-tested-yield-potential-champawat-news-c-229-1-cpt1009-139433-2026-05-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: चंपावत में गेहूं की क्रॉप कटिंग, डीएम ने परखी उपज क्षमता","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: चंपावत में गेहूं की क्रॉप कटिंग, डीएम ने परखी उपज क्षमता
Thu, 21 May 2026 11:58 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 21 May 2026 11:58 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंपावत। डीएम मनीष कुमार ने बृहस्पतिवार को नगर से लगे कनलगांव में गेहूं की फसल की क्रॉप कटिंग कर उत्पादन का जायजा लिया। उन्होंने महिला कृषकों के साथ गेहूं की फसल काटी और महिलाओं की समस्याओं को जाना।
कृषि एवं सांख्यिकी विभाग की प्रक्रिया के तहत 30 वर्ग मीटर के दो प्लॉट चुने गए। पहले प्लॉट से 13 किलो 900 ग्राम और दूसरे से 12 किलो 400 ग्राम गेहूं की उपज मिली। उन्होंने कहा कि क्रॉप कटिंग प्रयोगों से फसलों की औसत उपज और उत्पादकता तय होती है। यह प्रक्रिया प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना सहित विभिन्न कृषि योजनाओं के लिए महत्वपूर्ण डेटाबेस तैयार करती है। इन आंकड़ों के आधार पर सरकार कृषि योजनाएं बनाती है और किसानों को लाभ देती है। वहीं जिलाधिकारी ने मुख्य कृषि अधिकारी को महिला कृषकों को पावर टिलर सहित आधुनिक कृषि यंत्र उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। इस दौरान पर मुख्य कृषि अधिकारी धनपत कुमार समेत अन्य अधिकारी मौजूद रहे।