{"_id":"64c7e650b6a7c6a9a7065b66","slug":"what-an-ideal-district-without-officers-champawat-news-c-229-1-shld1009-938-2023-07-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बिन अफसरों के ये कैसा आदर्श जिला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बिन अफसरों के ये कैसा आदर्श जिला
Mon, 31 Jul 2023 10:20 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Mon, 31 Jul 2023 10:20 PM IST
विज्ञापन
टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह को विदाई देते पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष और पदाधिकारी। संवा
चंपावत। चंपावत जिले को भले ही आदर्श जिला बनाने का मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लक्ष्य है और वह इस दिशा में विभिन्न योजनाओं के जरिए काम भी कर रहे हैं। लेकिन इस आदर्श जिले में अफसरों की भारी कमी है। चंपावत में एसडीएम पहले से ही नहीं है और अब मुख्यालय से 75 किलोमीटर दूर टनकपुर में भी एसडीएम की कुर्सी खाली हो गई है।
मुख्यमंत्री का विधानसभा क्षेत्र वाला चंपावत नेपाल सीमा से लगा होने से संवेदनशील है। जिले में प्रशासनिक अधिकारियों की कमी है। 25 जुलाई से जिले में डीएम का पद खाली है। अक्तूबर 2022 से चंपावत में एसडीएम नहीं है और 31 जुलाई के बाद टनकपुर में भी एसडीएम की कुर्सी खाली है। लोहाघाट की एसडीएम रिंकू बिष्ट के पास चंपावत का अतिरिक्त दायित्व है। अभी टनकपुर का अतिरिक्त प्रभारी किसी अधिकारी को नहीं दिया गया है। एडीएम हेमंत कुमार वर्मा का कहना है कि शासन स्तर से जल्द ही सभी प्रशासनिक अधिकारियों की नियुक्ति होने की संभावना है। संवाद
बाक्स
एसडीएम सुंदर सिंह सेवानिवृत्त
तहसील के सहयोगियों, पूर्णागिरि मंदिर समिति ने विदाई दी
टनकपुर (चंपावत)। टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह सेवानिवृत्त हो गए हैं। तहसीलदार पिंकी आर्या सहित तमाम अधिकारी-कर्मियों ने उन्हें विदाई दी। वे यहां सात माह से अधिक समय तक एसडीएम रहे। पूर्णागिरि मेले के उत्कृष्ट संचालन के लिए याद किए जाएंगे। पूर्णागिरि मंदिर समिति के अध्यक्ष पंडित किशन तिवारी, उपाध्यक्ष नीरज पांडेय, सचिव सुरेश तिवारी, कोषाध्यक्ष नवीन तिवारी सहित समिति के पदाधिकारियों ने चुनरी और प्रसाद भेंट करने के साथ उनके दीर्घ जीवन की कामना करते हुए विदाई दी। सेवानिवृत्त एसडीएम ने सभी सहयोगियों का आभार जताया है।