{"_id":"5766c95b4f1c1bd37411b748","slug":"well-not-on-strings-approach-to-disaster-relief-sp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आपदा राहत में हीलाहवाली पर खैर नहीं:एसपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आपदा राहत में हीलाहवाली पर खैर नहीं:एसपी
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Sun, 19 Jun 2016 10:03 PM IST
विज्ञापन
आपदा राहत में हीलाहवाली पर खैर नहीं:एसपी
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
आपदा से निपटने के लिए थानों और चौकियों को चौकस रहने के निर्देश दिए हैं।
रविवार को यहां हुई अपराध समीक्षा बैठक में पुलिस अधीक्षक दिलीप सिंह कुंवर ने थानों और चौकियों में रखे तमाम उपकरणों को दुरुस्त रखने के निर्देश दिए। कहा कि आपदा राहत में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी के खिलाफ सख्त कदम उठाए जाएंगे। वाहन चलाते वक्त मोबाइल का उपयोग करने, शराब पीकर वाहन चलाने, बाइक में दोनों सवारियों के हेलमेट न पहनने पर कार्यवाही करने के निर्देश दिए गए।
एसपी ने लंबित सभी 15 मामलों की विवेचना जल्द पूरा करने को कहा। उन्होंने कहा कि आगामी विधानसभा चुनावों को देखते हुए राजनीतिक दलों द्वारा किए जाने वाले धरना प्रदर्शनों र नजर रखें। सार्वजनिक संपत्ति को नुकसान पहुंचाने वालों पर नजर रखी जाएगी। अपराध नियंत्रण के लिए रात्रि गश्त में अलर्ट रहने को कहा गया।
विज्ञापन
इससे पूर्व हुए सम्मेलन में उन्होंने पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं। इस मौके पर सीओ विमल आचार्य, आरएस रौतेला, प्रभारी कोतवाल महेश चंद्र, टनकपुर के कोतवाल वीसी शर्मा, बनबसा के विनोद यादव, तामली के जनार्दन भट्ट, लोहाघाट के मनोज रतूड़ी, पंचेश्वर के राजेश पांडेय, पाटी के बीआर पौरी, श्रीरीठा साहिब के खुशाल सिंह, एसएस गुंसाई, एलआईयू निरीक्षक एएस गुंज्याल, अग्निशमन अधिकारी बसंत बल्लभ पांडेय आदि मौजूद थे। डीजीसी भास्कर मुरारी, आरसी उप्रेती, नामिक अधिवक्ता आलोक पांडेय ने एनडीपीएस एक्ट सहित कई नवीनतम कानूनों की जानकारी दी।
विज्ञापन