{"_id":"59fe11be4f1c1b86698b97a4","slug":"week-of-vigilance-at-itbp","type":"story","status":"publish","title_hn":"आईटीबीपी में सतर्कता सप्ताह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
आईटीबीपी में सतर्कता सप्ताह
अमर उजाला ब्यूरो, लोहाघाट (चंपावत)।
Updated Sun, 05 Nov 2017 12:45 AM IST
विज्ञापन
आईटीबीपी में सतर्कता सप्ताह
- फोटो : अमर उजाला
लोहाघाट (चंपावत)। छमनियांचौड़ स्थित आईटीबीपी की 36वीं वाहिनी में सतर्कता जागरूकता सप्ताह का समापन हो गया है। हिमवीरों ने ग्रामीण क्षेत्रों, स्कूलों में जाकर लोगों को सतर्क रहकर अपने चारों ओर पैनी निगाह रखने पर जोर दिया। आईटीबीपी के प्रभारी कमांडेंट मनोज बहुगुणा ने सतर्कता जागरूकता अभियान का समापन किया।
उप निरीक्षक उमेश्वर सिंह, हेड कांस्टेबल मुकेश कुमार ने बताया कि जागरूकता अभियान के तहत लोहाघाट के विभिन्न स्कूल-कॉलेजों, गांव में जाकर लोगों को स्वयं, समाज के प्रति जागरूक रहने के विभिन्न पहलुओं की जानकारी दी गई। क्षेत्र में किसी तरह की संदिग्ध गतिविधि या संदिग्ध व्यक्ति दिखने पर पुलिस या सुरक्षा एजेंसियों को सूचित करने की अपील की गई। वहां डॉ. रोहिणी ओमपाल, अभिजीत व्यास, सुरेंद्र कुमार आदि थे।