फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   weather

पारा लुढ़का, ठंड बढ़ी, पाले की सफेद चादर बिछी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 26 Dec 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
weather
लोहाघाट में प्याज के पौधों पर पड़ा पाला। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत में सर्दी के इस सीजन का सबसे अधिक ठंडा दिन बृहस्पतिवार का रहा। तापमान शून्य डिग्री सेल्सियस तक गिर गया। जबकि अधिकतम तापमान 13 डिग्री रहा। सर्वाधिक ठंडा तड़के चार से आठ बजे तक रहा। वहीं कड़ाके की सर्द के बीच सड़कों से लेकर खेतों तक में रात को गिर रहे पाले से फसल पर भी मार पड़ी है।
विज्ञापन

चंपावत में कलक्ट्रेट को जाने वाली सड़क से लेकर निर्माणाधीन बारहमासी मार्ग पर बापरू, देवराड़ी बैंड, तिलौन, बनलेख सहित कई जगहों पर पाला गिरने से हादसे का खतरा बढ़ा है। वहीं अभी पाले वाले स्थानों पर बचाव तो दूर, चेतावनी बोर्ड तक नहीं लगाए गए हैं। पांच बजे बाद बाजार में सन्नाटा पसर रहा है। लोग ठंड से बचने के लिए अलाव का सहारा ले रहे हैं।
विज्ञापन

पाले से बर्बाद हुए प्याज के पौधे
लोहघाट (चंपावत)। पाले की मार प्याज सहित कई मौसमी सब्जियों पर पड़ी है। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह का कहना है कि पाला पड़ने की सूरत में किसी भी माध्यम से खेतों में अधिक से अधिक नमी का प्रयास करना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं पाले की मार नगर में पेयजल आपूर्ति करने वाली बनस्वाड़ योजना पर भी पड़ा है। कुछ स्थानों पर पाइप भी फटे हैं जिन्हें विभाग ठीक करा रहा है। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि सुबह 6.30 बजे से की जाने वाली आपूर्ति को ठंड के मद्देनजर 7.30 बजे कर दिया गया है।
जिले के प्रमुख पर्वतीय क्षेत्रों का अधिकतम व न्यूनतम तापमान (सेल्सियस में):
चंपावत: 13- 0
लोहाघाट: 12- 1
पाटी: 14 - 1
बाराकोट: 14 - 3
कड़ाके की ठंड, नगर पंचायत ने की अलाव की व्यवस्था
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में कड़ाके की ठंड के चलते नगर पंचायत ने जगह-जगह अलाव की व्यवस्था की है। पिछले तीन दिनों से क्षेत्र में कड़ाके की ठंड पड़ने लगी है। सुबह और रात के समय कोहरे की चादर फैलने से सड़कों पर आवागमन में वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। क्षेत्र का तापमान करीब चार से नौ डिग्री सेल्सियस के बीच आंका जा रहा है।

पिछले दो दिनों से धूप के दर्शन नहीं हो पा रहे हैं। कड़ाके की ठंड से बचने को डीएम के निर्देश पर नगर पंचायत ने अलाव की व्यवस्था की है। नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल ने बताया कि पाटनी तिराहे पर दो जगह, बस अड्डे, थाने के करीब, मेन मार्केट एवं बस्ती में एक-एक जगह पर अलाव की व्यवस्था की गई है। आगे भी और अधिक स्थानों पर अलाव का इंतजाम किया जाएगा।

बनबसा बस अड्डे पर अलाव सेंकते यात्री।

बनबसा बस अड्डे पर अलाव सेंकते यात्री।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed