{"_id":"64b2e210903d84be0a0ff52a","slug":"water-will-be-available-from-boring-for-jalabhishek-champawat-news-c-229-1-shld1009-526-2023-07-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: जलाभिषेक के लिए बोरिंग से मिलेगा पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: जलाभिषेक के लिए बोरिंग से मिलेगा पानी
Sat, 15 Jul 2023 11:44 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 15 Jul 2023 11:44 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट ऋषेश्वर महादेव मंदिर में निजी खर्च पर बोरिंग कार्य का शुभारंभ करवाते नवीन सिंह कार्की।
लोहाघाट (चंपावत)। सोमवार से सावन शुरू हो रहा है। भगवान शिव के भक्त यहां ऋषेश्वर महादेव मंदिर में जलाभिषेक करेंगे। शिव के इस प्रमुख देवालय में जलाभिषेक के लिए बोरिंग से पानी मिलेगा।
ऋषेश्वर महादेव मंदिर में हर दिन औसतन 150 श्रद्धालु पहुंचते हैं। शिवार्चन के अलावा हर चतुर्दशी को यहां विशेष पूजन होता है। मंदिर के पुजारी मान सिंह पुजारी का कहना है कि ऋषेश्वर महादेव मंदिर में पेयजल स्रोत में कमी और गंदगी से पिछले कुछ समय से न केवल अपर्याप्त पानी मिल रहा था बल्कि पानी भी साफ नहीं था। इससे जलाभिषेक के लिए दूसरे स्थलों से पानी लाना पड़ता था। इस बार बोरिंग कर पानी उपलब्ध कराया जाएगा। चंपावत के युवक नवीन सिंह कार्की ने अपने पिता स्वर्गीय हयात सिंह कार्की की स्मृति में अपनी ओर से बोरिंग के जरिए पेयजल व्यवस्था की है।
बाक्स
श्रद्धालुओं को भी मिलेगी राहत
लोहाघाट (चंपावत)। ऋषेश्वर महादेव मंदिर में बोरिंग के जरिए पेयजल व्यवस्था की गई है। नवीन सिंह कार्की ने बताया कि श्रद्धालुओं के लिए 500 लीटर क्षमता की एक टंकी भी लगाई जाएगी। दो लाख रुपये की लागत से की जा रही इस पेयजल व्यवस्था से पानी की किल्लत दूर होगी। मंदिर के पुजारी मान सिंह पुजारी की देखरेख में पेयजल व्यवस्था संचालित होगी।
विज्ञापन
.............
भागवत कथा सुनने से मिलता है मोक्ष :आचार्य जोशी
चंपावत। जिले के सिप्टी न्याय पंचायत के सैंदर्क रामलीला मैदान में श्रीमद्भागवत पुराण कथा में शनिवार को कथावाचक आचार्य तारा दत्त जोशी ने कहा कि भागवत कथा सुनने मात्र ही मनुष्य को मोक्ष की प्राप्ति होती है। उन्होंने कहा कि कलियुग में भवसागर से पार पाने के लिए भक्ति मार्ग ही एक मात्र सहारा है। इससे पूर्व पंडित गणेश जोशी, अमित जोशी आदि ने विधि विधान से धार्मिक अनुष्ठान संपन्न कराए। रविवार को हवन, यज्ञ और भंडारे के साथ श्रीमद्भागवत पुराण कथा का पारायण किया जाएगा।
इस मौके पर बीडीसी सदस्य लक्ष्मी दत्त भट्ट, जगत सिंह, श्याम सिंह महर, गोविंद सिंह महर, दीवान सिंह, चतुर सिंह, पुष्कर सिंह, खीम सिंह, हयात सिंह के साथ ही सैंदर्क, बंडूरा, कोयाटी, जमतोला, सिप्टी, चिनाखाल, मटेला, घुरचम, लफड़ा, अमकडिय़ा, ओखलढूंगा, नदोला, गड़कोट, सुयालखर्क, पुनाबे आदि के ग्रामीणों ने प्रतिभाग किया।