खर्ककार्की में पेयजल टैंक की जल्द होगी मरम्मत
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खर्ककार्की गांव के लिए हिंगलादेवी के मेल गधेरे से पेयजल लाइन तैयार की गई है। इस पेयजल लाइन से लगभग सौ से अधिक परिवार लाभान्वित होते हैं। लंबे समय से टैंक की मरम्मत नहीं होने से हजारों लीटर पानी रात में ही बर्बाद हो जाता है। सुबह के वक्त कुछ लोगों के घरों में ही पानी की सप्लाई हो पाती है।
इसके चलते खर्ककार्की में आए दिन पानी की समस्याएं बनी रहती थीं। उपभोक्ताओं के नलों में पानी नहीं आने से दूरदराज के धारे-नौले से पानी ढोना पड़ता है। पेयजल टैंक की मरम्मत होने के बाद लोगों की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।
30 से 40 हजार लीटर क्षमता का बनेगा टैंक
चंपावत। जल संस्थान की ओर से खर्ककार्की में 30 से 40 हजार लीटर क्षमता के टैंक का निर्माण किया जाएगा। जल संस्थान टैंक का निर्माण इस महीने के अंत तक शुरू कर देगा। टैंक बनने के बाद उपभोक्ताओं की पेयजल समस्या दूर हो जाएगी।
छह-सात सौ ग्रामीण होंगे लाभान्वित
चंपावत। खर्ककार्की में पेयजल टैंक का निर्माण होने के बाद सौ परिवारों में छह-सात सौ लोग लाभान्वित होंगे। इन लोगों को इस टैंक से सुबह और शाम दो बार पानी मिलेगा। गर्मियों के दिनों में खर्ककार्की में पेयजल का बड़ा सकट बना रहता है।
खर्ककार्की पेयजल टैंक की मरम्मत के लिए चार लाख रुपये की धनराशि मिली है। जल्द पेयजल टैंक का मरम्मत कार्य शुरू किया जाएगा। टैंक बनने के बाद ग्रामीण क्षेत्रों के छह-सात सौ लोगों को लाभ मिलेगा।
किशोर पंत, जेई, जल संस्थान, चंपावत।