{"_id":"66901d940a47a75bbb0a0a48","slug":"water-supply-in-sharda-canal-stopped-production-of-lohiahead-powerhouse-stopped-champawat-news-c-243-1-alm1003-103682-2024-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: शारदा नहर में पानी की सप्लाई बंद, लोहियाहेड बिजलीघर का उत्पादन ठप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: शारदा नहर में पानी की सप्लाई बंद, लोहियाहेड बिजलीघर का उत्पादन ठप
Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 11 Jul 2024 11:29 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
बनबसा (चंपावत)। बीते बुधवार की देर शाम बनबसा शारदा हेडवर्क्स के हेडरैगुलेटर से शारदा नहर की पानी सप्लाई बंद कर दी गई। इससे लोहियाहेड स्थित जल विद्युत निगम के बिजलीघर का उत्पादन ठप हो गया है। नहर में दोबारा पानी प्रवाहित होने के बाद ही लोहियाहेड पावर हाउस में बिजली उत्पादन शुरू होगा।
यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा स्थित शारदा हेडवर्क्स के एसडीओ प्रशांत कुमार ने बताया कि ऊधम सिंह नगर और चंपावत प्रशासन के कहने पर शारदा नहर का पानी रोका गया है। यूएस नगर जिला प्रशासन का कहना है कि आठ जुलाई को आई बाढ़ और जलभराव से अभी खटीमा के हालात में सुधार नहीं हो पाया है। उन्होंने लाॅ एंड ऑर्डर की स्थिति को देखते हुए शारदा नहर की पानी सप्लाई फिलहाल बंद करने को कहा है जिससे बीती देर शाम बनबसा शारदा हेडवर्क्स प्रशासन ने नहर की पानी सप्लाई बंद कर दी। संवाद