{"_id":"6068b1d88ebc3ef10a332e99","slug":"water-shortage-is-such-that-the-water-in-the-tank-of-the-hand-pump-has-been-stolen-champawat-news-hld4204279107","type":"story","status":"publish","title_hn":"पानी की किल्लत ऐसी कि चोरी हो गया हैंडपंप के टैंक का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पानी की किल्लत ऐसी कि चोरी हो गया हैंडपंप के टैंक का पानी
विज्ञापन
लोहाघाट के इस सोलर हैंडपंप के टैंक से हुआ पानी चोरी।
- फोटो : CHAMPAWAT
लोहाघाट (चंपावत)। लोहाघाट नगर क्षेत्र में पानी की किल्लत इस कदर गहरा गई है कि यहां पानी की चोरी की नौबत आ रही है। रामलीला मैदान में लगाए गए सोलर हैंडपंप के टैंक से पांच हजार लीटर पानी चोरी हो गया। नगर पंचायत सभासद राजकिशोर ने इस मामले में थाने में तहरीर दी है। अलबत्ता अभी मुकदमा दर्ज नहीं हुआ है।
नगर के रामलीला मैदान में लगाए गए सोलर हैंडपंप के टैंक से रात में सारा पानी चोरी करने का मामला सामने आया है। टैंक का सारा पानी चोरी होने पर आसपास के व्यापारियों और आम लोगों ने नाराजगी जताई है। आक्रोशित लोगों ने थाने में तहरीर देकर पानी चोरी करने वाले अराजक तत्वों पर कार्रवाई करने की मांग की है। सभासद राजकिशोर साह का कहना है कि नगर में पेयजल किल्लत को देखते हुए नगर पंचायत ने नौ लाख रुपये से रामलीला मैदान में सोलर हैंडपंप लगाया है। इसमें पांच हजार लीटर क्षमता का टैंक लगाया गया। शुक्रवार रात को कुछ अराजक तत्व टैंक का सारा पानी चोरी कर वाहनों में भरकर ले गए। सुबह जब टैंक से पानी गायब मिला, तो पानी चोरी होने का मामला सामने आया।
सभासद दीपक साह, विपिन गोरखा, मनोज, नवल आर्या, सुरेश भट्ट, मंटू राय, नंदन जोशी आदि का कहना था कि इस हैंडपंप के लगने के बाद लोगों को राहत मिल रही है। अलबत्ता अराजक तत्वों की चोरी की हरकत ने सबको परेशानी में डाल दिया। सभासद राजकिशोर के नेतृत्व में लोगों ने थाने में तहरीर देकर पानी चोरी करने वाले अराजक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।
विज्ञापन
लोहाघाट में हर रोज नहीं मिलता पानी
लोहाघाट नगर क्षेत्र में पानी की भारी किल्लत है। यहां लोग हर रोज पानी को तरस रहे हैं। नागरिकों का कहना है कि एक या दो दिन छोड़ कर पानी की आपूर्ति हो रही है। जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट का कहना है कि नगर में इस समय रोजाना औसतन 20.70 लाख लीटर की जरूरत है, लेकिन उपलब्धता महज 7.20 लाख लीटर की हो रही है।
चंपावत जिले के नगरीय क्षेत्रों में पेयजल की तस्वीर:
नगर मांग (लाख लीटर में) पूर्ति
चंपावत नगर 23.60 5.00
लोहाघाट नगर 20.70 7.20
टनकपुर नगर 49.10 19.40
बनबसा नगर 16.50 5.20
कुल योग 109.90 36.80