फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water Rileased For Power Chanal

पावर चैनल और शारदा नहर में रविवार रात छोड़ा गया पानी

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 08 Aug 2022 11:06 PM IST
विज्ञापन
Water Rileased For Power Chanal
बनबसा (चंपावत)। बीते दिवस शारदा नदी में अत्यधिक गाद आने से एनएचपीसी ने अपनी पावर चैनल एवं बनबसा शारदा हेडवर्क्स ने नहर की जलापूर्ति रोक दी थी। देर रात करीब 11 बजे नदी का पानी साफ होने के बाद पावर चैनल व नहर में पानी छोड़ दिया गया। इसके बाद एनएचपीसी के बनबसा स्थित टनकपुर पावर स्टेशन व खटीमा स्थित लोहियाहेड बिजलीघर में उत्पादन शुरू हो गया।
विज्ञापन

यूपी सिंचाई विभाग के बनबसा शारदा हेडवर्क्स के प्रभारी बैराज जेई संजय सिंह ने बताया कि शारदा नदी में देर रात पानी साफ आने के बाद पावर चैनल व नहर की जलापूर्ति शुरू कर दी गई थी जिसके तीन से चार घंटे बाद दोनों विद्युत गृहों में उत्पादन शुरू हो गया था। बताया कि रविवार को शारदा नदी के पानी का पार्ट पर मिनट (पीपीएम) 11600 पहुंच गया था। शारदा नदी का पीपीएम पांच हजार से अधिक होने पर एनएचपीसी के पावर चैनल में पानी छोड़ना बंद किया जाता है जबकि शारदा नहर पर सामान्य अवस्था में पीपीएम 11000 रहता है। पावर चैनल ओर नहर में सिल्ट जमाव को रोकने और टरबाइन के रोटर ब्लेडों को घिसाव से बचाने को मलबे वाले पानी (अधिक पीपीएम) की सप्लाई पावर चैनल व नहर में नहीं की जाती है।
विज्ञापन

बिजली अधिकारियों पर हो कार्रवाई
बनबसा (चंपावत)। गौरव सेनानी कल्याण समिति की बैठक में आए दिन बिजली गुल होने पर गहरी नाराजगी जताई गई। कहा गया कि तेज हवा, आंधी-तूफान, बारिश होने पर बिजली आपूर्ति बाधित हो जाती है। यह समस्या सुलझाने के लिए पूर्व सैनिकों ने लापरवाह अधिकारियों पर कार्रवाई कर लोहियाहेड पावर हाउस की पुरानी मशीनों को बदलने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक की अध्यक्षता करते हुए समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद ने कहा कि क्षेत्र में 48 घंटों तक बिजली गुल रहना चिंताजनक है। इससे पेयजल संकट हो रहा है। निजी, सरकारी कार्यालयों समेत बिजली आधारित कारोबार भी प्रभावित हो रहे हैं। उन्होंने पेड़ों और आबादी से गुजरने वाली बिजली लाइनों को भी हटाने की मांग की।

कैप्टन हरीश कापड़ी ने संचालन किया। बैठक में पूर्व सैनिक जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, कैप्टन गोविंद बल्लभ भट्ट, कैप्टन राजेंद्र सिंह अधिकारी, कैप्टन अमर सिंह, सूबेदार डीडी कापड़ी, बीबी पांडेय, हवलदार भूपाल भट्ट, विक्रम सिंह खाती आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed