फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water level of Sarda River increase suddenly

अचानक बढ़ गया शारदा का जलस्तर, खनन में लगे चार वाहन फंसे, मचा हड़कंप

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2020 06:10 PM IST
विज्ञापन
Water level of Sarda River increase suddenly
संवाद न्यूज एजेंसी, टनकपुर (चंपावत)। पहाड़ में बारिश से शनिवार की सुबह अचानक शारदा का जलस्तर बढ़ने से अप और डाउन स्ट्रीम खनन क्षेत्र में चार वाहन फंसने से खासा हड़कंप मचा रहा। हालांकि बाद में जलस्तर घटने पर सभी वाहनों को सुरक्षित निकाल लिया गया है। नदी का लगातार बढ़ता जल स्तर खनन के लिए खतरा बनता जा रहा है।
विज्ञापन
पर्वतीय क्षेत्र में हुई बारिश से शनिवार सुबह नौ बजे शारदा का जल स्तर अचानक 19665 से बढ़कर 25689 क्यूसेक पहुंच गया। जलस्तर बढ़ने से जहां खनन कार्य प्रभावित रहा, वहीं अप स्ट्रीम में तीन और डाउन स्ट्रीम में एक वाहन नदी के बीच फंस गया। वाहनों के फंसने की सूचना से खनन विभाग और प्रशासन में हड़कंप मच गया। खनन प्रभारी हरीश पाल ने बताया कि नदी में फंसे सभी वाहनों को जल स्तर घटने के बाद सुरक्षित निकाल लिया गया है। जल स्तर बढ़ने पर नदी के अप स्ट्रीम में अधिक खतरा है, जबकि डाउन स्ट्रीम में जल स्तर की कंट्रोलिंग बैराज गेटों से होने के कारण खतरा कम है। बताया कि जल स्तर बढ़ने पर अप स्ट्रीम में चल रहे वाहनों को भी डाउन स्ट्रीम में चलाकर खनिज निकासी कराई जाएगी। बहरहाल वर्षाकाल शुरू होने से अब खनन में खतरा बढ़ता जा रहा है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed