फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   water is wasting due to likage

पेयजल लाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद

Sun, 13 Jan 2019 10:20 PM IST
kamlesh kamlesh अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो  लोहाघाट (चंपावत)। Published by: kamlesh kamlesh Updated Sun, 13 Jan 2019 10:20 PM IST
विज्ञापन
water is wasting due to likage
लोहाघाट में लीकेज के चलते बर्बाद हो रहा पानी। - फोटो : अमर उजाला

नगर में एक ओर जहां कई मोहल्लों में पेयजल के लिए हाहाकार मचा हुआ है। वहीं जलसंस्थान की लापरवाही के कारण कई जगह पेयजल लाइन में लीकेज से हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पाइप लाइन की मरम्मत कर लीकेज ठीक करने की मांग उठाई है।

विज्ञापन


नगर पंचायत अध्यक्ष गोविंद वर्मा ने बताया कि नगर के मीना बाजार, एसडीएम कोर्ट मार्ग, डिग्री कॉलेज मार्ग, राय चक्की के पास, शीतला माता मंदिर के पास आदि कई जगहों पर पाइपों में लीकेज के चलते हजारों लीटर पानी बर्बाद हो रहा है। उन्होंने जल संस्थान को इस बारे में अवगत कराया है। इसके अलावा पानी से सड़क खराब होने की बात भी लोनिवि से कह दी है लेकिन अभी तक विभागीय कार्रवाई नहीं हो पाई है।
विज्ञापन


पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष राजू गड़कोटी, बृजेश माहरा, अशोक, विवेक ओली, मोहित जोशी, दीपक बगौली, छत्तर सिंह आदि ने कहा कि जल संस्थान की वितरण प्रणाली ठीक न होने के कारण उनके घरों में हर तीसरे और चौथे दिन पानी आता है। दूसरी ओर नगर में कई जगह लीकेज के कारण पानी बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि विभाग को समझना चाहिए कि नगर में पानी की कमी है और दूसरी ओर लीकेज में हजारों लीटर पानी की बर्बादी होना न्याय संगत नहीं है। उन्होंने जल संस्थान से लीकेज ठीक करने और वितरण प्रणाली में सुधार लाने की मांग उठाई है। जल संस्थान के अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर में सबसे ज्यादा लीकेज एसडीएम कोर्ट मार्ग पर है, जो कि मेन लाइन है। एक दिन पेयजल आपूर्ति रोककर वहां मरम्मत करके लीकेज ठीक की जाएगी। अन्य जगह भी लीकेज ठीक की जा रही है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed