फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Water available in Lohaghat on third or fourth day

Champawat News: लोहाघाट में तीसरे या चौथे दिन मिल रहा पानी

Wed, 13 Mar 2024 09:49 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 13 Mar 2024 09:49 PM IST
विज्ञापन
Water available in Lohaghat on third or fourth day
लोहाघाट (चंपावत)। गर्मी बढ़ने के साथ ही लोहाघाट में पानी का संकट गहराने लगा है। लोगों के घरों में तीसरे या चौथे दिन पानी आने से उन्हें काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। लोग नौलों, धारों और हैंडपंप से पानी ढोकर काम चला रहे हैं। नगर में मांग के अनुरूप मात्र 23 फीसदी ही पानी मिल पा रहा है। लोगों ने जल संस्थान से पर्याप्त पानी उपलब्ध कराने की मांग की है।हालांकि पालिका की ओर से नगर के नौ स्थानों पर लगाए गए सोलर हैंडपंप से लोगों को काफी राहत मिल रही है।
विज्ञापन

इधर जल संस्थान के सहायक अभियंता पवन बिष्ट ने बताया कि नगर के लिए प्रतिदिन 2160 केएल पानी की जरूरत है लेकिन चार योजनाओं से मात्र 490 केएल पानी मिल पा रहा है। पेयजल स्रोतों में 40 फीसदी तक पानी की कमी आई है। गर्मी के सीजन को देखते हुए पिकअप से जलापूर्ति के लिए विभाग ने टेंडर प्रक्रिया शुरू कर दी है। जिन स्थानों पर दिक्कत होगी वहां पिकअप और टैंकरों से पानी की आपूर्ति कराई जाएगी। संवाद
विज्ञापन


--
अस्कोट में वॉल्व में लीकेज से बर्बाद हो रहा पानी
लोग नौले-धारों के चक्कर लगाने के लिए विवश
संवाद न्यूज एजेंसी
अस्कोट (पिथौरागढ़)। क्षेत्र में एक ओर पानी का संकट बना हुआ है। लोग पानी के लिए नौले-धारों के चक्कर काटने को मजबूर हैं। वहीं दूसरी और लीकेज के कारण हजारों लीटर पानी रोज बर्बाद हो रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

करोड़ों रुपये की लागत से बनी जड़ियागाड़-अस्कोट पेयजल योजना से सप्लाई के बाद वॉल्व में लीकेज होने से काफी मात्रा में पानी बर्बाद हो जा रहा है। तीन माह से अधिक समय से पानी बर्बाद हो रहा है। बावजूद इसके पेयजल महकमा लीकेज को ठीक नहीं करा पाया है। स्थानीय निवासी नारायण दत्त पंत, गोविंद सिंह, जयदेव रावत, आन सिंह, प्रकाश पाल, ललित पाल आदि ने बताया कि नई बिछाई गई लाइन अधिकतर जगहों पर खुली है। विभाग जब वाॅल्व ही ठीक नहीं कर पा रहा है तो लाइन क्षतिग्रस्त होने पर क्या होगा। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता कमल कुमार भट्ट का कहना है कि लीकेज ठीक करने के लिए वेल्डर को बुलाया गया है। जल्द ही लीकेज को ठीक करा लिया जाएगा। साथ ही इसकी वसूली ठेकेदार से की जाएगी।

बाक्स
जिला मुख्यालय में प्रभावित हुई आपूर्ति
पिथौरागढ़। आंवलाघाट पंपिंग पेयजल योजना से आपूर्ति कम होने से जिला मुख्यालय में कुछ जगहों पर लोगों को पानी संकट का सामना करना पड़ रहा है। तीन-चार दिन से टैंक में ढाई से साढ़े तीन मीटर तक ही पानी मिल रहा है। सामान्य दिनों में चार से पांच मीटर लेबल तक पानी मिलता है। जल संस्थान के अधिशासी अभियंता ने बताया कि कुछ क्षेत्र आंशिक रूप से प्रभावित हुआ है। बताया कि एक-दो दिन में स्थित सामान्य हो जाएगी। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed