फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Was first deployed in the district hospital gynecologist

जिला अस्पताल में पहली स्त्री रोग विशेषज्ञ हुई तैनात

Mon, 29 Aug 2016 11:15 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत।
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत। Updated Mon, 29 Aug 2016 11:15 PM IST
विज्ञापन
Was first deployed in the district hospital gynecologist
डाक्टर - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन




 क्षेत्र के लोगों विशेषकर गर्भवती और प्रसूता महिलाओं के लिए खुशखबरी है। यहां जिला अस्पताल में पहली बार स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती कर दी गई है। रामनगर से स्थानांतरित होकर आई डॉ. संगीता त्रिपाठी ने सोमवार को कार्यभार ग्रहण कर लिया है। अब तक जिला अस्पताल में लेडी मेडिकल आफीसर (एलएमओ) के जरिए ही व्यवस्था का संचालन किया जा रहा था।

मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती चार माह पूर्व हो गई थी। लेकिन डॉ. त्रिपाठी के चाइल्ड केयर लीव (सीसीएल) में होने के कारण कार्यभार ग्रहण नहीं कर पाई थी। उन्होंने बताया कि उनके कार्यभार संभालने के बाद जिला अस्पताल में गर्भवती, प्रसूता महिलाओं के साथ ही अन्य मरीजों को लाभ मिलेगा। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती न होने से अस्पताल में भर्ती होने वाली गर्भवती महिलाओं को अक्सर हायर सेंटर रेफर कर दिया जाता था।
विज्ञापन


अस्पताल में प्रत्येक दिन होंगे अल्ट्रासाउंड
चंपावत। जिला अस्पताल में स्त्री रोग विशेषज्ञ की तैनाती के साथ ही अब प्रत्येक कार्यदिवस में अल्ट्रासाउंड की सुविधा भी उपलब्ध रहेगी। अब तक रेडियोलॉजिस्ट डा. एचसी त्रिपाठी के टनकपुर अस्पताल में संबद्ध होने के कारण जिला अस्पताल में प्रत्येक सप्ताह केवल बृहस्पतिवार और शुक्रवार को ही अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलती थी। लेकिन डॉ. त्रिपाठी की जिला अस्पताल में तैनाती के बाद अब मरीजों को हर दिन अल्ट्रासाउंड की सुविधा मिलने लगी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


रेडियोलॉजिस्ट के दोनों संबद्धीकरण खत्म
चंपावत। जिला अस्पताल के रेडियोलॉजिस्ट डॉ. एचसी त्रिपाठी के दोनों संबद्धीकरण खत्म कर दिए गए हैं। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ.आरके जोशी ने बताया कि अब तक डॉ. त्रिपाठी टनकपुर संयुक्त चिकित्सालय के साथ ही सुशीला तिवारी मेडिकल कालेज हल्द्वानी से संबंद्ध थे। लेकिन अब उनका दोनों स्थानों का संबद्धीकरण खत्म हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed