फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Wait is over, today distributed rations

खत्म हुआ इंतजार, आज से बंटेगा राशन

Tue, 03 Nov 2015 10:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत Updated Tue, 03 Nov 2015 10:34 PM IST
विज्ञापन

सरकारी सस्ते गल्ले के राशन का इंतजार कर रहे उपभोक्ताओं के लिए अच्छी खबर है। दिवाली से पहले अब उन्हें गेहूं, चावल और चीनी मिल सकेगी। सरकारी सस्ता गल्ला संघ ने राशन नहीं उठाने के निर्णय को वापस लेते हुए इसे उठाना शुरू कर दिया है। बुधवार से बाकायदा सस्ते गल्ले की दुकानों में राशन वितरित शुरू हो जाएगा।

विज्ञापन


जिला पूर्ति अधिकारी एसएल आर्या ने बताया कि सस्ता गल्ला विक्रेता संघ गोदामों से राशन उठाने पर सहमत हो गया है। इस महीने नवंबर के साथ अक्तूबर का भी राशन बांटा जाएगा। गल्ला विक्रेता संघ के इस निर्णय से जिले के 55 हजार उपभोक्ताओं को राशन मिल सकेगा। गल्ला विक्रेताओं के इस कदम का सबसे ज्यादा लाभ गरीब वर्ग के करीब 23 हजार उपभोक्ताओं को होगा।
विज्ञापन


वहीं, चंपावत के खाद्य गोदाम में मंगलवार अपरान्ह से राशन उठान शुरू हो गया। खाद्य गोदाम के प्रभारी प्रकाश सिंह फर्त्याल ने बताया कि कई गल्ला विक्रेताओं ने राशन उठाना शुरू कर दिया है। दूरदराज के इलाकों में एक साथ दो महीने का राशन बंटेगा, जबकि नजदीक की दुकानों में एक महीने का अभी और बकाया राशन 15 नवंबर के बाद बांटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


दिवाली के मद्देनजर लोगों को हो रही असुविधा के चलते राशन उठाने का निर्णय लिया गया, अगर राज्य खाद्य योजना में दिसंबर से लाभांश 143 रुपये क्विंटल की दर से न मिला, तो जनवरी से फिर से हड़ताल की जाएगी। -हीराबल्लभ जोशी, अध्यक्ष, सरकारी सस्ता गल्ला विक्रेता संघ, चंपावत।


मंदीप अब नहीं करेंगे आंदोलन

राज्य आंदोलनकारी मंदीप ढेक ने राशन वितरण होने के बाद आंदोलन वापस ले लिया है। उन्होंने पांच नवंबर तक राशन बंटने का काम शुरू नहीं होने पर आंदोलन का एलान किया था। ढेक ने कहा कि अक्तूबर में राशन नहीं मिलने से कमजोर वर्ग के लोगों को खुले बाजार से राशन खरीदने को मजबूर होना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed