फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Voting will open on the day of the primary school just Khunadhi

बस वोटिंग के दिन खुलेगा खुनाड़ी का प्राइमरी स्कूल

Fri, 27 Jan 2017 10:07 PM IST
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत
चंद्रशेखर जोशी/अमर उजाला, चंपावत Updated Fri, 27 Jan 2017 10:07 PM IST
विज्ञापन
Voting will open on the day of the primary school just Khunadhi
बस वोटिंग के दिन खुलेगा खुनाड़ी का प्राइमरी स्कूल - फोटो : अमर उजाला
खुनाड़ी के राजकीय प्राथमिक स्कूल में मतेदय स्थल हैं। यहां 15 फरवरी को 384 (199 पुरुष और 185 महिलाएं) वोटर विधानसभा चुनाव के लिए मतदान देंगे, लेकिन मतदेय स्थल बना ये स्कूल पढ़ाई के लिए कभी नहीं खुलता। छात्र संख्या नहीं होने से इस स्कूल में सितंबर 2013 से ताला लटका है। स्कूल परिसर में ही आंगनबाड़ी केंद्र चलता है। ग्रामीण बताते हैं कि स्कूल भवन के ताले 2014 में हुए लोकसभा और पंचायत चुनाव में खुले थे और अब फिर इस स्कूल के कमरे विधानसभा चुनाव के दिन खुलेंगे।
विज्ञापन


जिला मुख्यालय से करीब 17 किमी दूर डिंगडई ग्राम पंचायत के खुनाड़ी गांव के लोग चुनाव से बदलाव की उम्मीद नहीं करते। ग्रामीण बताते हैं कि विधानसभा चुनाव के लिए अभी कोई भी प्रत्याशी यहां नहीं पहुंचे हैं। ज्यादातर राजनीतिक दलों को उनके मुद्दों से सरोकार नहीं है। पिछले चुनावों में भी राजनीतिक दल और उम्मीदवार वोट मांगने के लिए आए, लेकिन पांच साल में भागेश्वर मंदिर तक 1.15 किमी रोड की कटिंग के अलावा कोई बड़ा काम नहीं हुआ।
विज्ञापन


गांव के लोगों का कहना है कि खेती का संकट उनके लिए सबसे बड़ा मुद्दा है। सिंचाई के साधन नहीं हैं। कई दशक पहले बनी गूल स्रोत में पानी कम होने से बंद हो चुकी है। रही-सही कसर जंगली सुअरों ने खेती चौपट कर पूरी कर दी है। कई गरीब परिवारों को आवास योजना का भी लाभ नहीं मिल पाया है। ग्रामीण कहते हैं कि रोजगार न होने से यहां से शहरों की ओर जाना मजबूरी हैं। इसी के चलते करीब 55 परिवार वाले इस गांव में अब मुश्किल से 26 परिवार रह गए हैं। कई पुराने मकान अब खंडहर में तब्दील हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



खुनाड़ी गांव में 6 से 11 वर्ष का कोई बच्चा स्कूल जाने से छूटा न हो, इसे सुनिश्चित करने को कहा गया है। इसके लिए स्कूलों के आसपास के क्षेत्र का स्थायी रूप से परीक्षण करने का निर्देश दिया गया है। साथ ही यहां स्कूल को दोबारा संचालित करने के लिए घर-घर जाकर छोटे बच्चों को दाखिले के लिए प्रेरित किया जाएगा। -सत्यनारायण, जिला शिक्षाधिकारी (प्रारंभिक शिक्षा), चंपावत।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed