फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vivekananda Ashram celebrated her 38 th birthday

विवेकानंद ने मायावती आश्रम में मनाया था 38 वां जन्मदिन

Mon, 11 Jan 2016 10:22 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट (चंपावत) Updated Mon, 11 Jan 2016 10:22 PM IST
विज्ञापन
Vivekananda Ashram celebrated her 38 th birthday

युग पुरुष स्वामी विवेकानंद ने वर्ष 1901 में अपना 38वां जन्मदिन सुरम्य वनों के बीच स्थित अद्वैत आश्रम मायावती में मनाया था। स्वामी जी ने अपने जीवन के अंतिम क्षणों में हिमालय क्षेत्र की यात्रा की थी। वह तीन जनवरी 1901 को  मायावती में आए और यहां 16 दिन प्रवास किया। स्वामी विवेकानंद की इच्छानुसार कैप्टन सेवियर और उनके गुरु भाई स्वरूपानंद ने मायावती आश्रम को विकसित किया।

विज्ञापन


जब पहली बार स्वामी विवेकानंद जी ने मायावती आश्रम को देखा तो वह अपना मनपसंद स्थल पाकर खुशी से गदगद हो उठे। स्वामी विवेकानंद ने 1901 में अपने तीन अन्य साथियों के साथ चंपावत स्थित जिला पंचायत के डाक बंगले में रात्रि विश्राम किया था।
विज्ञापन


विवेकानंद की भावधारा को गति दे रहे हैं विद्या मंदिर
स्वामी विवेकानंद का आज जन्मदिन है। विद्या भारती संस्था की ओर से स्वामी विवेकानंद के युवाओं को दिए गए `संदेश उठो, जागो और लक्ष्य प्राप्त करने में जुट जाओ' को आदर्श मानते हुए विवेकानंद विद्या मंदिरों का संचालन किया जा रहा है। यह विद्या मंदिर सामान्य सरकारी शिक्षा व्यवस्था की तुलना में बच्चों को मेधावी बनाने के साथ-साथ संस्कारपरक शिक्षा का प्रसार करते हुए स्वामी विवेकानंद की भावधारा को गति दे रहे हैं। चंपावत जिला मुख्यालय स्थित विवेकानंद विद्या मंदिर इंटर कालेज सीमित संसाधनों के बावजूद प्रतिवर्ष बोर्ड परीक्षा में उत्कृष्ट परीक्षाफल दे रहा है। प्रधानाचार्य डा.मदन पाल के अनुसार विद्यालय में तैनात आचार्यों का मानदेय भले ही सरकारी शिक्षकों की तुलना में बेहद कम है, लेकिन अनुशासन और शिक्षण प्रणाली उनसे कही अधिक अच्छी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed