फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vision school team champion in folk singing and dancing

लोक गायन और नृत्य में चैंपियन रही विजन स्कूल टीम 

Tue, 13 Sep 2016 10:56 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत)
ब्यूरो/अमर उजाला, टनकपुर (चंपावत) Updated Tue, 13 Sep 2016 10:56 PM IST
विज्ञापन
Vision school team champion in folk singing and dancing
ब्लाक स्तरीय अंतर्विद्यालयी प्रतियोगिता में नृत्य पेश करते विजन पब्लिक स्कूल के नन्हें बच्चे। - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
 स्टेडियम में आयोजित पंचम ब्लॉक स्तरीय क्रीड़ा, सांस्कृतिक व साहित्यिक प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल ने शानदार प्रदर्शन कर ओवर आल चैंपियनशिप जीती। लोक गायन एवं नृत्य प्रतियोगिता में विजन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने प्रथम स्थान प्राप्त किया है। स्टेडियम मैदान में हुई प्रतियोगिता में पहले दिन अंताक्षरी, सुलेख, मानचित्र एकांकी और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के मुकाबले हुए।

जिसमें विजन पब्लिक स्कूल के बच्चों ने लोक गायन और नृत्य के साथ ही दोहा-श्लोक-कविता अंताक्षरी व उत्तराखंड मानचित्र में प्रथम स्थान प्राप्त कर ओवरआल चैंपियनशिप पर कब्जा जमाया। इसके अलावा अंग्रेजी सुलेख प्रदर्शन में संजू बिष्ट, हिंदी सुलेख में रिया, मानचित्र में दक्ष जोशी व प्रशांत उप्रेती, समूह गीतगान व विशेष व्यायाम में एमडीएम एजुकेशन एकेडमी की टीम अव्वल रही।
विज्ञापन


एकांकी में नंदा कांन्वेंट स्कूल की टीम ने बाजी मारी। निर्णायक मंडल में नंदा बल्लभ, भमगिरी, विनोद गहतोड़ी, आशा आर्या, गिरिजा, हीरा ओली, उमा भट्ट आदि शामिल थे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed