{"_id":"5eb6da948ebc3e90440d5a5f","slug":"violation-of-social-distancing-3-shopkeepers-sued-champawat-news-hld382489213","type":"story","status":"publish","title_hn":"सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, 3 दुकानदारों पर मुकदमा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सोशल डिस्टेंसिंग का उल्लंघन, 3 दुकानदारों पर मुकदमा
विज्ञापन
चंपावत। चंपावत जिले में लॉकडाउन के उल्लंघन पर कार्रवाई हुई है। सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर तीन लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।, जबकि मास्क न पहनने पर 30 लोगों पर कार्रवाई की गई है।
टनकपुर-पिथौरागढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्थित धौन और अमोड़ी क्षेत्र की दुकानों में सोशल डिस्टेंसिंग की अनदेखी को पुलिस ने गंभीरता से लिया और धौन के आनंद बल्लभ, अमोड़ी के गणेश दत्त व शंकर के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 188, आपदा प्रबंधन अधिनियम में मुकदमा दर्ज किया है।
इन सभी लोगों ने दुकानों में खरीदारी करते वक्त बेहद कम फासला रखा था। पुलिस अधीक्षक लोकेश्वर सिंह ने बताया कि सोशल डिस्टेंसिंग के उल्लंघन पर तीन और मास्क पहने बगैर बाजार में घूम रहे 30 लोगों का चालान किया गया। कोतवाली चंपावत में 10, कोतवाली पंचेश्वर में 4, तामली थाने में 1, पाटी में 6 और बनबसा थाने में 9 लोगों का चालान किया गया है।