फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vinod Gahatodi Teachers Association's block president and Mukesh Verma elected minister

विनोद गहतोड़ी शिक्षक संघ के ब्लाक अध्यक्ष और मुकेश वर्मा मंत्री निर्वाचित

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Aug 2022 11:43 PM IST
विज्ञापन
Vinod Gahatodi Teachers Association's block president and Mukesh Verma elected minister
चंपावत में राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी के नवनिर्वाचित पदाधिकारी। - फोटो : CHAMPAWAT
चंपावत। राजकीय शिक्षक संघ की ब्लाक कार्यकारिणी के द्विवार्षिक अधिवेशन के दूसरे सत्र में बृहस्पतिवार को ब्लाक कार्यकारिणी का पुनर्गठन किया गया। इसमें अध्यक्ष और मंत्री पद पर हुए सीधे मुकाबले में विनोद प्रकाश गहतोड़ी अध्यक्ष और मुकेश वर्मा मंत्री चुने गए।
विज्ञापन

अध्यक्ष पद के लिए हुए चुनाव में अनिल कुमार को 110 और विनोद प्रकाश गहतोड़ी को 130 वोट मिले जबकि मंत्री पद पर मुकेश वर्मा को 126 और शंकर पांडेय को 112 वोट मिले। इस मौके पर 240 सदस्यों ने मताधिकार का प्रयोग किया। मंत्री पद के कुल दो मत निरस्त हुए। इसके अलावा विक्रम सिंह फर्त्याल और कल्पना आर्य को उपाध्यक्ष, चंद्र सिंह खोलिया को सर्व सम्मति से संयुक्त मंत्री चुना गया।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष सतीश जोशी, मंत्री जगदीश अधिकारी, सुनील पांडेय की मौजूदगी में चुनाव अधिकारी महेंद्र सिंह बोहरा, उमेद सिंह बिष्ट, राधेश्याम खर्कवाल आदि ने चुनाव प्रक्रिया संपन्न कराई। जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की ओर से नवगठित ब्लाक कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ दिलाई गई। इस मौके पर प्राथमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष गोविंद सिंह बोहरा, बंशीधर थ्वाल, चंद्र सिंह पुजारी, प्रकाश उपाध्याय, मुराद साह, प्रमोद कुमार सैनी, उमेद सिंह बिष्ट, सामश्रवा आर्य, बीना जोशी, बंशीधर जोशी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed