फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers staged a protest demanding the installation of a cage.

Champawat News: पिंजरा लगाने की मांग पर ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन

Sun, 30 Nov 2025 11:11 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 30 Nov 2025 11:11 PM IST
विज्ञापन
Villagers staged a protest demanding the installation of a cage.
बाराकोट के तड़ाग गांव में तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा लगाने की मांग को लेकर वन विभाग के ​खिल
लोहाघाट (चंपावत)। बाराकोट ब्लॉक के तड़ाग गांव में तेंदुए और भालू के आने से ग्रामीण दहशत में हैं। ग्रामीणों ने वन्य जीवों से सुरक्षा के लिए पुख्ता कदम उठाने की मांग की है। ग्रामीणों ने तेंदुए को पकड़ने के लिए पिंजरा न लगाए जाने पर वन विभाग के खिलाफ प्रदर्शन किया। उन्होंने जल्द पिंजरा लगाकर लोगों को राहत देने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि वन विभाग से तेंदुआ प्रभावित क्षेत्र में पिंजरा लगाने के साथ-साथ गश्त बढ़ाने की मांग की।
विज्ञापन

पूर्व ग्राम प्रधान होशियार सिंह बोहरा ने बताया कि कुछ दिन पहले सुबह करीब सवा सात बजे दो तेंदुए आपस में लड़ते हुए गांव के बीचों-बीच पहुंच गए थे। ग्रामीणों ने तुरंत एकजुट होकर पटाखे फोड़कर और ड्रम बजाकर शोर मचाया, इससे दोनों तेंदुए जंगल की ओर भाग निकले। वन विभाग की सूचना देने के बाद नहीं कोई नहीं आया। ग्रामीणों का कहना है कि तड़ाग, निगालीगाड़, कोटला और सिरतोली गांवों के बच्चे जूनियर हाईस्कूल कालाकोट आने-जाने के लिए रोजाना जंगल के रास्ते से गुजरते हैं, इससे उनकी जान को लगातार खतरा बना रहता है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में भवान कालाकोटी, उमेद सिंह, दीपक सिंह, कमल सिंह बोहरा, दीवान सिंह, अर्जुन सिंह, रमेश राम, धन सिंह, संजय कुमार, जगत सिंह, प्रकाश कालाकोटी, ललित प्रसाद, नवीन सिंह, राम सिंह सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। इधर, रेंजर आरके जोशी ने बताया कि वन विभाग की टीम लगातार क्षेत्र में गश्त कर रही है ग्रामीणों से तेंदुआ दिखाई देने पर ग्रामीणों से वन विभाग को सूचना देने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन

कोट

क्षेत्र में लगातार तेंदुआ और भालू दिखाई दे रहा है। जो दिन दहाड़े भी आबादी की ओर आ रहे हैं। जंगली जानवरों के आतंक से ग्रामीण सहमे हुए हैं। ग्रामीणों की सुरक्षा के लिए अभीतक वन विभाग ने कोई ठोस प्रयास नहीं किए गए हैं। तेंदुए को पकड़ने के लिए जल्द से जल्द पिंजरा लगाकर लोगों को सुरक्षा प्रदान की जाय। होशियार सिंह बोहरा, पूर्व ग्राम प्रधान

कोट
जंगली जानवरों का आबादी क्षेत्र में घुसना दुर्घटना को दावत दे रहा है। ग्रामीण रोज घास, लकड़ी आदि के लिए जंगल जाते हैं। तेंदुआ और भालू दिखने के बाद ग्रामीण काफी डरे हुए हैं। वन विभाग को बिना देर किए लोगों की सुरक्षा के लिए जंगल में पिंजरा लगाकर तेंदुए को पकड़ने का प्रयास करना चाहिए। भवान कालाकोटी, ग्रामीण
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed