फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers raised demand to get rid of elephants

थ्वालखेड़ा के ग्रामीण बोले हाथियों के उत्पात से जल्द दिलाओ छुटकारा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Fri, 13 Mar 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers raised demand to get rid of elephants
टनकपुर में शारदा रेंज के वन क्षेत्राधिकारी को ज्ञापन सौंपती थ्वालखेड़ा की महिलाएं। - फोटो : TANAKPUR
टनकपुर (चंपावत)। थ्वालखेड़ा के ग्रामीणों ने शारदा रेंज कार्यालय में वन क्षेत्राधिकारी महेश सिंह बिष्ट को ज्ञापन सौंप कर गांव में हाथियों का प्रवेश रोकने के लिए कारगर कदम उठाने की मांग की।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लंबे समय से हाथियों का झुंड गांवों में घुसकर लोगों फसल, फलदार पेड़ों और संपत्तियों को नुकसान पहुंचा रहे हैं। इन दिनों पूर्णागिरि मेले में श्रद्धालुओं की 24 घंटे आवाजाही हो रही है। ऐसे में हाथी श्रद्धालुओं के लिए खतरा बन सकते हैं। वन क्षेत्राधिकारी ने बताया कि हाथियों का प्रवेश रोकने को जंगल और गांव की सीमा पर सोलर फैंसिंग लगाने का काम शुरू हो चुका है। फैंसिंग लगने के बाद हाथियों का प्रवेश थम जाएगा। ज्ञापन देने वालों में ग्राम प्रधान दीपा बोहरा, सतीश पांडेय, नरेश सकारी, कौशल्या देवी, गणेश पांडेय, हेम जोशी, शिवराज सिंह बोहरा, शकुंतला देवी, पुष्पा देवी, सुशीला देवी, राजेश सिंह, विमला भट्ट, कलावती, हीरा देवी, हंस बोहरा, लक्ष्मी देवी, दीपा देवी, कमला, ममता, चंद्रावती आदि शामिल थे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed