{"_id":"5d0527df8ebc3e78f3622578","slug":"villagers-protested-with-utensiles","type":"story","status":"publish","title_hn":"झिरकुनी गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झिरकुनी गांव में खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया
Sat, 15 Jun 2019 10:46 PM IST
बृजमोहन बृजमोहन
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो लोहाघाट (चंपावत)।
Published by: बृजमोहन बृजमोहन
Updated Sat, 15 Jun 2019 10:46 PM IST
विज्ञापन
बाराकोट के झिरकुनी गांव में पेयजल से त्रस्त्र ग्रामीण खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाराकोट विकासखंड के झिरकुनी गांव में पेयजल समस्या है। पांच महीनों से से नलों में पानी नहीं आने से परेशान ग्रामीणों ने शनिवार को जल संस्थान के खिलाफ खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन किया। जल्द पेयजल समस्या का समाधान नहीं होने पर पंचायती चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन
ग्रामीण नवीन, महेश जोशी, पुरुषोत्तम जोशी, रमेश जोशी, विजय चंद्र, राजू, निर्मला देवी, मीना देवी, मंजू देवी, गीता देवी, केशवरी देवी, भैरव दत्त, खीमा देवी, उमापति आदि ग्रामीणों का कहना है कि उनके गांव के लिए निगालीगाड़ से पेयजल योजना का निर्माण किया गया लेकिन इस योजना में बीते पांच माह से नलों में पानी की एक बूंद नहीं टपकी है।
विज्ञापन
कई बार जानकारी दिए जाने के बावजूद समाधान नहीं निकल सका है। ग्रामीणों ने जल्द ही पेयजल योजना सुचारू नहीं होने पर पंचायती चुनावों का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है। वहीं जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि झिरकुनी गांव की पेयजल योजना ग्राम पंचायत के अधीन है। इसके रखरखाव की जिम्मेदारी ग्राम पंचायत की है।
विज्ञापन
चंपावत और पाटी के ग्रामीण क्षेत्रों में बुकिंग कर मंगाया जा रहा पानी
चंपावत/पाटी। चंपावत से लेकर पाटी तक कई जगह पेयजल की आपूर्ति ठप है। चंपावत में तल्लीहाट, भैरवां, जीआईसी मुहल्ला, औद्योगिक आस्थान में कई दिनों से पानी की एक बूंद नहीं टपकी है। लोग जल संस्थान के टैंकर के अलावा हैंडपंप और नौलों पर आश्रित हैं। वहीं चंपावत के पास के गांव खटोली, आनंदपुरी,स्वांला, अमोड़ी, धौन, बनलेख, चंतोला, किस्कोट, पल्सों आदि जगहों में लोग पिकप जीप बुक कर 1000 रुपये में पानी मंगाने को मजबूर हैं। जल संस्थान के चंपावत के अपर सहायक अभियंता किशोर पंत का कहना है कि जल स्रोतों में आ रही कमी से पानी की दिक्कत बढ़ी है। टैंकर और पिकअप जीप से वैकल्पिक व्यवस्था का प्रयास किया जा रहा है।
इधर पाटी के माराकुली, डीसीबी चौराहा, शास्त्रीबाजार, स्टेशन चौराहा, मष्टा मंदिर कलोनी, स्टेट बैंक लाइन में लोग पानी संकट से जूझ रहे हैं। इन इलाकों में नौ दिनों से पानी की आपूर्ति प्रभावित है। राकेश पाटनी, ललित पाटनी, संजय सिंह, भुवन भट्ट, कैलाश भट्ट, राजू बोहरा, भुवन गहतोड़ी, ललित पचौली आदि का कहना है कि वे 800 रुपये में पिकअप जीप बुक कराकर 1200 लीटर पानी ला रहे हैं। इधर जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता चंद्रशेखर पंत का कहना है कि पुरानी पेयजल टैंक को तोड़ नया टैंक बनाने के चलते स्टोरेज की दिक्कत हो रही है। जल्द ही पेयजल किल्लत से निपटने के लिए वैकल्पिक उपाय किया जाएगा।
पानी चोरी के आरोप में तहरीर देगा जल संस्थान
चंपावत। जल संस्थान भले ही लोगों को पेयजल मुहैया न करा पा रहा हो लेकिन पानी की चोरी के आरोप में कार्यवाही जरूर करेगा। जल संस्थान के अपर सहायक अभियंता वीरेंद्र सामंत का कहना है कि बर्दोली क्षेत्र में कुछ जगह मुख्य पाइप लाइन से घरों के लिए बगैर अनुमति के लाइन ली गई है। इससे पेयजल आपूर्ति पर असर पड़ रहा है। ऐसे लोगों का पता लगाकर उनके खिलाफ कोतवाली में तहरीर दी जाएगी।