फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protest in debris-laden fields

ग्रामीणों ने मलबे से पटे हुए खेतों में किया प्रदर्शन

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 14 Sep 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest in debris-laden fields
ऑलवेदर सड़क निर्माण के दौरान खेतों में आए मलबे को हटाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करते ग्रामीण। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड बाराकोट के बंतोली गांव में निर्माणाधीन बारहमासी सड़क का मलबा उपजाऊ खेतों में डाले जाने से ग्रामीण भड़क गए हैं। ग्रामीणों ने मलबे से पटे खेतों में प्रदर्शन कर खेतों से मलबा हटाने और उनकी फसलों को हुए नुकसान का मुआवजा देने की मांग की। शीघ्र मांगें पूरी न होने पर उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान नारायण सिंह फर्त्याल के नेतृत्व में ग्रामीण मलबे से पटे खेतों में पहुंच गए। उन्होंने प्रदर्शन कर कार्यदायी संस्था के खिलाफ आक्रोश जताया। ग्रामीणों का कहना था कि रोड कटिंग के दौरान सड़क का मलबा उनके खेतों में डाला गया है। इससे उनकी फसल चौपट हो गई है। खेत बंजर हो गए हैं। अधिकारियों और जन प्रतिनिधियों को अवगत बाद भी उनकी इस समस्या का कोई समाधान नहीं हो रहा है।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने खेतों में पड़े मलबे को हटाने, किसानों की फसलों को हुए नुकसान की भरपाई करने, खेतों की सुरक्षा के लिए साइड दीवार का निर्माण करने की मांग की है। प्रदर्शन करने वालों में अमर सिंह, निर्मल सिंह, नारायण सिंह, पुष्कर सिंह, सुनील, चंचल सिंह, धर्म सिंह आदि शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed