फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers protest against obstructing road construction work

सड़क निर्माण कार्य में बाधा डालने का ग्रामीणों ने किया विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Thu, 25 Mar 2021 11:59 PM IST
विज्ञापन
Villagers protest against obstructing road construction work
लोहाघाट (चंपावत)। विकासखंड के कोयाटी-गल्ला गांव के लिए बनाई जा रही सड़क निर्माण में गांव के कुछ लोगों की ओर से बाधा डालने पर ग्रामीणों ने विरोध किया है। ग्रामीणों ने एसडीएम कार्यालय में प्रदर्शन कर समस्या के समाधान की मांग की। समस्या का समाधान न होने पर डीएम कार्यालय में धरना देने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

गल्लागांव के ग्राम प्रधान भास्कर राय के नेतृत्व में ग्रामीण बृहस्पतिवार को एसडीएम कार्यालय पहुंच गए। उन्होंने गांव के लिए सड़क बनाने की मांग को लेकर एसडीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का कहना था कि वे लंबे समय से ईड़ाकोट एएनएम सेंटर से गल्लागांव के भूमिया मंदिर तक सड़क की मांग कर रहे हैं। इसमें पूर्व में सभी ग्रामीणों ने अनापत्ति पत्र में अपने हस्ताक्षर कर सड़क बनाने की सहमति दी थी। अब आधे से अधिक सड़क बनने के बाद कुछ लोग सड़क निर्माण में आपत्ति जता रहे हैं, जबकि पूर्व में आपत्ति करने वाले लोगों ने अपनी सहमति दी गई थी।
विज्ञापन

ग्रामीणों ने पूर्व के फैसले के तहत गांव में सड़क बनाने की मांग की। एसडीएम आरसी गौतम का कहना है कि सड़क निर्माण में आपत्ति लगाने वाले ग्रामीणों से वार्ता की जाएगी। प्रदर्शन में गणेश राय, भीम दत्त राय, राकेश राय, गौरव राय, अनिल राय, मीना सुतेड़ी, लीलावती देवी, बसंती देवी आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed