{"_id":"5b005a134f1c1bd9408b682d","slug":"villagers-protest-against-drinking-water-problem","type":"story","status":"publish","title_hn":"पेयजल समस्या को लेकर तिलौन के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पेयजल समस्या को लेकर तिलौन के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
अमर उजाला ब्यूराे चंपावत।
Updated Sat, 19 May 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
चंपावत कलक्ट्रेट में प्रदर्शन करते तिलोन के ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिला मुख्यालय के समीपवर्ती तिलौन और मानेश्वर क्षेत्र के ग्रामीणों ने शनिवार को कलक्ट्रेट में प्रदर्शन कर पेयजल समस्या का समाधान करने की मांग की है। उन्होंने कहा कि तीन माह पहले ऑल वेदर रोड के निर्माण के दौरान गांव की पेयजल लाइन क्षतिग्रस्त हो गई थी। अभी तक लाइन को ठीक नहीं किया जा सका है।
इस मौके पर डीएम को सौंपे ज्ञापन में ग्रामीणों ने कहा कि ऑल वेदर रोड निर्माण के चलते गांव को जोड़ने वाली पेयजल लाइन तीन माह पूर्व क्षतिग्रस्त हो गई थी। जल संस्थान और ऑल वेदर रोड बना रहे अधिकारियों को बार-बार मौखिक और लिखित आग्रह करने के बाद भी मामले में कोई कार्रवाई नहीं की गई है। ग्रामीणों को जल संकट से जूझना पड़ रहा है।
उन्हें दो किमी दूर से पानी ढोना पड़ रहा है। प्रदर्शन करने और डीएम को ज्ञापन देेने वालों में विमल पांडेय, विनोद सिंह, दीपांशु चतुर्वेदी, बसंत संह मेहता, अमित सिंह, विक्रम सिंह, उमेश चंद्र, मनोज भट्ट, दीपक पांडेय सहित तमाम ग्रामीण शामिल रहे।