फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers. opposed. installation. smart electricity meters.

Champawat News: ग्रामीणों ने किया स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध

Sat, 15 Feb 2025 11:31 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 15 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Villagers. opposed. installation. smart electricity meters.
टनकपुर (चंपावत)। क्षेत्र के ज्ञानखेड़ा, मोहनपुर, आमबाग, मनिहारगोठ, बिचई के अनेक ग्रामीणों ने बिजली विभाग कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर स्मार्ट बिजली मीटर लगाने का विरोध किया। उन्होंने तत्काल रोक न लगने पर आंदोलन की चेतावनी दी। शनिवार को वर्तमान बीडीसी सदस्य गीता सेठी, प्रशासक नरी राम, हरिओम सेठी आदि के नेतृत्व में ज्ञापन सौंपा गया। उन्होंने कहा कि विभाग की ओर से स्मार्ट मीटर लगाने की तैयारी की जा रही है, इससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। अधिकांश ग्रामीण मेहनत मजदूरी करते हैं और प्री पेड रिचार्ज कराने में असमर्थ हैं। उन्होंने तत्काल रोक न लगाने पर आंदोलन की चेतावनी दी। ज्ञापन देने वालों में नितिन चंद, कपिल चंद, दिनेश भट्ट, ललित मोह शाह, हिमांशु उप्रेती, सुभाष चंद, सतीश चंद, अर्जुन सिंह बिष्ट, दीपक पचौली आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed