फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers of Talli Chhinigoth demanded action against smack

Champawat News: तल्ली छीनीगोठ के ग्रामीणों ने स्मैक के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई

Sat, 25 Oct 2025 11:25 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sat, 25 Oct 2025 11:25 PM IST
विज्ञापन
Villagers of Talli Chhinigoth demanded action against smack
टनकपुर में कोतवाल चेतन रावत को ज्ञापन सौंपते आक्रो​शित ग्रामीण। संवाद
टनकपुर(चंपावत)। क्षेत्र के ग्राम पंचायत छीनीगोठ तल्ली में अराजक तत्वों के स्मैक का सेवन और बिक्री से ग्रामीण भड़क उठे हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने कोतवाली पहुंचकर कोतवाल चेतन रावत को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने तत्काल कार्रवाई की मांग उठाई।
विज्ञापन

कोतवाली पहुंचे आक्रोशित ग्रामीणों ने शनिवार को ज्ञापन सौंपकर कहा कि गांव में कुछ अराजक तत्व नशे का कारोबार कर रहे हैं। इसमें गांव के अलावा कुछ बाहरी तत्व शामिल हैं। यह गांव में अराजकता और दहशत फैला रहे हैं। छीनी कंपाटमेंट 02 के जंगल में गांव के किनारे सुबह और शाम यह लोग बैठ रहते हैं। विरोध करने और पुलिस में शिकायतें करने पर घरों आकर जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। इससे गांव के लोग दहशत में हैं। उन्होंने तत्काल कार्रवाई करने की मांग की। ज्ञापन देने वालों में सुरेश चंद्र गहतोड़ी, नवीन चंद्र नरियाल, सुनील, पुष्कर, राहुल राम, ओम प्रकाश, नवीन भट्ट, सुनील नरियाल आदि शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed