{"_id":"65fe94f97b2574118f0787c9","slug":"villagers-of-bagedi-protested-due-to-poor-communication-service-champawat-news-c-229-1-shld1026-106573-2024-03-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: बदहाल संचार सेवा से परेशान बगेड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: बदहाल संचार सेवा से परेशान बगेड़ी के ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन
Sat, 23 Mar 2024 02:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 23 Mar 2024 02:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत। जिला मुख्यालय से 26 किलोमीटर दूर बगेड़ी के ग्रामीण बदहाल संचार सुविधा से परेशान है। ग्रामीणों ने बदहाल संचार सेवा को लेकर प्रदर्शन किया।
शुक्रवार को ग्रामीणों ने बदहाल संचार सेवा को लेकर नारे लगाए। उन्होंने कहा कि बीते एक माह से संचार सेवा क्षेत्र में बदहाल चल रही है। इससे सूचनाओं का आदान प्रदान नहीं हो पा रहा है। ग्रामीणों ने जल्द सेवा ठीक न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी है। क्षेत्र में दो निजी संचार कंपनियों के सिम लोग इस्तेमाल करते हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर क्षेत्र में कोई बड़ी घटना हो जाएगी तो इसकी जानकारी दे पाना उनके लिए संभव नहीं हो पाएगा। ग्रामीणों ने चेतावनी देते हुए कहा कि अगर समाधान नहीं हुआ तो वह डीएम कार्यालय परिसर में प्रदर्शन करेंगे। प्रदर्शन करने वालों में नवीन जोशी, सुरेश जोशी, रमेश जोशी, भैरव जोशी, दीपा जोशी, आशा जोशी, कमला जोशी, अनीता जोशी, मनोज जोशी, राकेश जोशी आदि मौजूद रहे।