{"_id":"1df32fe36fe0543ccb02f40b6d92fa46","slug":"villagers-hoop-water-institute-office-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय घेरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ग्रामीणों ने जल संस्थान कार्यालय घेरा
ब्यूरो/अमर उजाला, लोहाघाट
Updated Wed, 02 Mar 2016 10:49 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमांत पुलहिंडोला में गंभीर पेयजल संकट पैदा हो गया है, इससे गुस्साए ग्रामीणों ने 15 किमी दूर लोहाघाट आकर पूर्व घोषणा के अनुसार जल संस्थान कार्यालय का घेराव किया।
विज्ञापन
सामाजिक कार्यकर्ता देवेंद्र पाटनी के नेतृत्व में आए आन सिंह भंडारी, कैलाश पांडेय, दान सिंह, अमित सिंह, अंकित पांडेय आदि का कहना था कि पुल्ला में पेयजल की पूरी निर्भरता हैंडपंपों के सहारे चल रही हैं, जहां छह में से चार हैंडपंप पूरी तरह बंद हो चुके हैं। एक हैंडपंप कुछ समय के लिए चलता है फिर स्वत: बंद हो जाता है, जिसे चलाने में आधे घंटे का समय लगता है।
विज्ञापन
दूसरे हैंडपंप की चेन टूटी थी, जिसे जुगाड़ कर लोगों ने चालू किया था, लेकिन उसमें भी पानी नहीं आ रहा है। विभागीय अधिकारियों को पेयजल समस्या की पूरी जानकारी होने के बावजूद उन्होंने कोई सुध नहीं ली। बाद में जल संस्थान के अभियंता विशाल सक्सेना के आश्वासन पर लोगों ने घेराव समाप्त किया।
विज्ञापन