{"_id":"5c378535bdec2273371b8a30","slug":"villagers-demands-from-adminidtration","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस्तिया में नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस्तिया में नहीं थम रहा हाथियों का उत्पात
Thu, 10 Jan 2019 11:17 PM IST
kamlesh kamlesh
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
अमर उजाला ब्यूरो टनकपुर (चंपावत)।
Published by: kamlesh kamlesh
Updated Thu, 10 Jan 2019 11:17 PM IST
विज्ञापन
बस्तिया गांव में हाथियों द्वारा रौंदी गई फसल।
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
करीब एक सप्ताह से ग्रामसभा बस्तिया में हाथियों का उत्पात थमने का नाम नहीं ले रहा है। हाथी गांव में प्रवेश कर किसानों को फसल को नुकसान पहुंचा दिया। ग्रामीणों ने वन विभाग से हाथियों के उत्पात से निजात दिलाने ओर पीड़ित किसानों को फसल के नुकसान का मुआवजा देने की मांग की है।
विज्ञापन
बस्तिया ग्रामसभा में बीते एक सप्ताह से हाथियों ने डेढ़ दर्जन ग्रामीणों की कई बीघा गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। इसके अलावा कई ग्रामीणों के खेतों में आम और केले के वृक्षों को भी नुकसान पहुंचाया है।
विज्ञापन
ग्रामप्रधान नवीन सिंह बोहरा ने बताया कि बुधवार रात गांव में पहुंचे हाथियों ने ग्रामीण पान सिंह, ईश्वरी दत्त, गंगा दत्त, शंकर राम, पुष्कर दत्त, अंबा दत्त आदि के खेतों में खड़ी गेहूं की फसल रौंदकर नष्ट कर दी। उन्होंने प्रशासन और वन विभाग से हाथियों के अलावा जंगली जानवरों के उत्पात से निजात दिलाने की मांग की है। ब्यूरो
विज्ञापन