{"_id":"64d916c315e8cfdc4b07f798","slug":"villagers-came-on-the-road-with-empty-utensils-champawat-news-c-229-1-shld1009-1230-2023-08-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: खाली बर्तन लेकर सड़क पर उतरे ग्रामीण
Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट के सुंई क्षेत्र में पेयजल किल्लत जूझ रहे लोग खाली बर्तनों के साथ प्रदर्शन करते हुए। संव
सुंई क्षेत्र में गहराया पेयजल संकट
समस्या सुलझाने के लिए ग्रामीणों ने दी आंदोलन की चेतावनी
संवाद न्यूज एजेंसी
लोहाघाट (चंपावत)। सुंई क्षेत्र में पेयजल संकट गहरा गया है। क्षेत्र में छह दिनों से पेयजल आपूर्ति ठप होने से गुस्साए ग्रामीणों ने रविवार को खाली बर्तन लेकर पऊ गांव के होली प्रांगण में प्रदर्शन किया। समस्या का समाधान जल्द न होने पर आंदोलन की चेतावनी दी।
ग्रामीणों का कहना है कि सुंई पेयजल योजना से पऊ, चनकांडे, डुंगरी, सातखाल, छमनियां, चमनपुर, कालाकोट गांव के लिए पेयजल की आपूर्ति होती है लेकिन छह दिनों से नलों में पानी नहीं आया है। इस कारण ग्रामीण डेढ़ किमी दूर से पानी ढोने के लिए मजबूर हैं। गलचौड़ा के पास लगा हैंडपंप खराब होने से चमनपुर के लोग भी गाड़, गधेरों का दूषित पानी पीने के लिए मजबूर हैं। महिलाओं का कहना है कि परिवार के साथ जानवरों के लिए भी पानी का संकट पैदा हो गया है। कालाकोट के ग्रामीण उमेश कालाकोटी ने बताया कि लोग वर्षा के पानी से काम चला रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में उप प्रधान योगेश ओली, पुष्पा चतुर्वेदी, लक्ष्मी ओली, देवकी ओली, देवकी तलनियां, शांति देवी, मंजू ओली, कुलदीप ओली आदि थे।
वहीं जल संस्थान के एई पवन बिष्ट का कहना है कि सुंई योजना का पुनर्गठन किया जा रहा है। पुरानी पाइप लाइन क्षतिग्रस्त हो चुकी है। नई पाइप लाइन बिछाने का काम अंतिम चरण में है। कार्य पूरा होने तक पुराने पाइप को जोड़कर सोमवार तक आपूर्ति की जाएगी।