{"_id":"5ef311818ebc3e42b76cd156","slug":"villagers-burnt-effigy-of-energy-corporation-in-dhaun-town12","type":"story","status":"publish","title_hn":"मौसम खराब होते ही गुल हो जाती है बिजली, धौन में ग्रामीणों ने फूंका ऊर्जा निगम का पुतला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मौसम खराब होते ही गुल हो जाती है बिजली, धौन में ग्रामीणों ने फूंका ऊर्जा निगम का पुतला
विज्ञापन
चंपावत के धौन कस्बे में उर्जा निगम का पुतला फूंकते ग्रामीण।
- फोटो : AMAR UJALA
संवाद न्यूज एजेंसी, चंपावत। बार बार बिजली कटौती किए जाने से नाराज ग्रामीणों ने धौन कस्बे में बुधवार को ऊर्जा निगम का पुतला फूंका।
विज्ञापन
आक्रोशित ग्रामीणों का कहना था कि मामूली सा मौसम खराब होते ही चल्थी फीडर की बिजली गुल हो जाती है। चल्थी से लेकर स्वांला तक एक ही लाइनमैन होने से लोगों को दिक्कत हो रही है। वर्तमान में एक ओर सरकार की तरफ से ऑनलाइन पढ़ाई को तवज्जो दी जा रही है, वहीं क्षेत्र के लोगों को मोबाइल चार्ज कराने के लिए भी चंपावत की दौड़ लगानी पड़ रही है।
ग्रामीण क्षेत्र में कई स्थानों पर ट्रांसफार्मरों को बदले जाने, झूलते तारों को ठीक किए जाने की मांग उर्जा निगम के अधिकारियों के समक्ष उठाई जाती रही है, लेकिन स्थिति जस की तस बनी हुई है। बीते एक सप्ताह से ग्रामीणों को अघोषित कटौती और लो-वोल्टेज से जूझना पड़ रहा है।
क्षेत्र की बिजली समस्या के समाधान के लिए चल्थी में स्वीकृत 33 केवीए क्षमता का सब स्टेशन बनाए जाने की मांग उठाई है। पुतला दहन करने वालों में पूर्व प्रधान जगदीश भट्ट, भुवन भट्ट, लीलाधर शर्मा, संजय सिंह, सुरेश चंद्र, नवीन सिंह, देवीदत्त, हरीश चंद्र, महेंद्र सिंह, राजा रावत, सूरज कुमार, चंद्रमणि, भुवन शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
---:::: "धौन-अमोड़ी क्षेत्र में बिजली की लाइन में आई खराबी को दूर कर आपूर्ति सुचारू कर दी गई है। वहीं चल्थी क्षेत्र में उपयुक्त जमीन नहीं मिल पाने के कारण प्रस्तावित सब स्टेशन का निर्माण नहीं हो पा रहा है।" -विकास भारती, उप खंड अधिकारी, चंपावत। सतीश जोशी।
विज्ञापन
विज्ञापन