{"_id":"69e3bfa140528f7e4b07a976","slug":"villagers-are-troubled-due-to-lack-of-roadways-bus-service-in-rural-areas-champawat-news-c-229-1-shld1019-138132-2026-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा न होने से ग्रामीण परेशान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: ग्रामीण क्षेत्रों में रोडवेज बस सेवा न होने से ग्रामीण परेशान
Sat, 18 Apr 2026 11:00 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Sat, 18 Apr 2026 11:00 PM IST
विज्ञापन
लोहाघाट (चंपावत)। रोडवेज के लोहाघाट डिपो से ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस का संचालन न होने से लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। बुजुर्गों, दिव्यांगों और विद्यार्थियों को सरकार की ओर से बस में दी जाने वाली सुविधा के लाभ से वंचित होना पड़ रहा है।
पूर्व में लोहाघाट डिपो से कई ग्रामीण क्षेत्रों के लिए बस का संचालन किया जाता था। इससे यात्रियों को काफी सहूलियतें मिलती थीं। वर्तमान में लोहाघाट, पाटी और बाराकोट ब्लाॅक में रोडवेज की एक भी बस संचालित नहीं हो रही है। इससे यहां के लोग टैक्सी में महंगा सफर करने के लिए मजबूर हैं। ग्रामीण क्षेत्र के लोगों ने जनप्रतिनिधियों, शासन-प्रशासन पर उनकी उपेक्षा का आरोप लगाया है।
ग्रामीणों ने बताया कि वर्ष 2003 से पूर्व लोहाघाट डिपो से पंचेश्वर-बरेली, बर्दाखान-बरेली, लोहाघाट-रीठासाहिब, लोहाघाट-देवीधुरा, लोहाघाट-ढोलीगांव, लोहाघाट-रौसाल, लोहाघाट-चमदेवल रूट पर बस का संचालन किया जाता था। रोडवेज की ओर से वर्तमान में दिल्ली, फरीदाबाद, गुरुग्राम, बरेली, हल्द्वानी, नैनीताल, काशीपुर, देहरादून, ऋषिकेश रूट पर बस का संचालन किया जा रहा है।
विज्ञापन
कोट
वर्तमान में डिपो में बसों की काफी कमी बनी हुई है। 12 साल पूर्व में डिपो में 48 बसों का बेड़ा था जो अब घटकर 31 का रह गया है। लोगों की मांग पर पंचेश्वर, सिमलखेत और तामली रूट पर बस संचालन करने के लिए डीएम ने पत्र लिखा है। डिपो में नई बसें मिलने के बाद इन रूटों पर सेवा शुरू की जाएगी। - सूरजभान सिंह, प्रभारी एसएसआई रोडवेज, लोहाघाट