फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers are crossing the river with the help of tube if the bridge is not built

Champawat News: नहीं बना पुल तो ट्यूब के सहारे नदी पार कर रहे ग्रामीण

Fri, 28 Jul 2023 10:41 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 28 Jul 2023 10:41 PM IST
विज्ञापन
Villagers are crossing the river with the help of tube if the bridge is not built
नेपाल सीमा से लगे सीम-चूका क्षेत्र में बरसात में उफनाई नदी में टयूब से आवाजाही करते ग्रामीण। सं
चंपावत। टनकपुर-जौलजीबी सड़क पर चूका के पास लधिया नदी पर सात साल से पुल निर्माण का मामला लटका है। इसका खामियाजा नेपाल सीमा से लगे ग्रामीण भुगत रहे हैं। चूका-सीम-मोस्टा के लोगों को बरसात में ट्यूब के सहारे लधिया नदी पार करने की मजबूरी है। उफनाई नदी के बीच ग्रामीण जरूरी काम के लिए खतरे के साथ इस नदी को पार कर रहे हैं। शुक्रवार को भी कुछ लोगों को ट्यूब के सहारे नदी पार कराना पड़ा। ग्रामीणों ने चूका में पुल बनाने की मांग की है। पुल का निर्माण पूरा होने तक गरारी या रज्जुमार्ग बनाने की मांग की है।
विज्ञापन

मोस्टा के केशव सिंह अधिकारी, दशरथ सिंह सहित कई ग्रामीणों का कहना है कि बरसाती नाले से लधिया नदी का वेग तेज हो जाता है। चूका पर 690 मीटर लंबा प्रस्तावित पुल लटका है। इस वजह से सीमांत के लोग खतरे के बीच ट्यूब से आवाजाही को मजबूर हैं।
विज्ञापन

बाक्स
तीन दिन के भीतर रिपोर्ट देगी नौ सदस्यीय समिति
चंपावत। ट्यूब के सहारे जोखिम के बीच लधिया नदी पार करने का मामला जानकारी में आने पर प्रशासन सक्रिय हुआ। प्रभारी डीएम हेमंत कुमार वर्मा ने पूरे मामले की जानकारी और सीमांत के क्षेत्रों में जरूरी सुविधाएं पहुंचाने के लिए सुझाव देने के लिए टनकपुर के एसडीएम सुंदर सिंह की अध्यक्षता में नौ सदस्यीय समिति बनाई है। समिति में टनकपुर के सीओ, एसीएमओ, बीडीओ, डीपीओ, बीईओ, पीआईयू के ईई, लोनिवि के ईई और पूर्ति निरीक्षक को सदस्य बनाया गया है। समिति को तीन दिन के भीतर रास्ते, खाद्यान्न, स्वास्थ्य सहित अन्य जरूरी बिंदुओं पर रिपोर्ट देनी होगी। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed