फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers are angry at the slow pace of construction of every house tap scheme

Champawat News: हर घर नल योजना निर्माण की धीमी गति से भड़के ग्रामीण

Sun, 11 May 2025 10:12 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Sun, 11 May 2025 10:12 PM IST
विज्ञापन
Villagers are angry at the slow pace of construction of every house tap scheme
टनकपुर (चंपावत)। ग्राम सभा छीनीगोठ के करीब 450 से अधिक परिवार हैंड पंप से पानी पीने को मजबूर हैं। भीषण गर्मी में भूमिगत जल स्तर कम होने से हैंडपंपों में भी पानी कम होने लगा है। ग्राम पंचायत प्रशासक के नेतृत्व में ग्रामीणों ने जल संस्थान से जल्द हर घर नल और हर घर जल योजना का निर्माण कार्य तेज कराने की मांग की है। उन्होंने कहा कि करीब दो साल से निर्माण कार्य चल रहा है, लेकिन अभी तक पूरा नहीं हुआ है।
विज्ञापन

ग्राम पंचायत प्रशासक पूजा जोशी ने बताया कि गांव में आज भी सरकारी पेयजल योजना के तहत नलों से पानी की व्यवस्था नहीं हैं। ग्रामीण हैंडपंपों पर निर्भर हैं। ग्रामीण लंबे समय से पेयजल योजना की मांग उठा रहे हैं। इस पर दो साल पहले योजना स्वीकृत हुई थी। इसमें एक टंकी समेत कुछ कार्य हो गया है, निर्माण में धीमी गति से ग्रामीणों को पेयजल योजना का लाभ मिलने में देरी हो रही है। उन्होंने विभाग से जल्द से जल्द कार्य पूरा कराने की मांग उठाई। ग्रामीण भावना, दिनेश जोशी, कमला जोशी आदि ग्रामीण भी मुखर रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed