फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Villagers angry due to low voltage and power cut

Champawat News: लो वोल्टेज और बिजली कटौती से ग्रामीणों में गुस्सा

Tue, 28 May 2024 11:15 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Tue, 28 May 2024 11:15 PM IST
विज्ञापन
Villagers angry due to low voltage and power cut
बिजली विभाग के एसडीओ मयंक भट्ट को ज्ञापन सौंपते ग्रामीण जनप्रतिनि​धि और ग्रामीण। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। लो वोल्टेज से ज्ञानखेड़ा, आमबाग और मोहनपुर के ग्रामीण परेशान हैं। आक्रोशित ग्रामीणों ने ऊर्जा निगम कार्यालय पहुंचकर एसडीओ मयंक भट्ट को ज्ञापन सौंपा। ग्रामीणों ने व्यवस्था में सुधार की मांग उठाई। एसडीओ ने समस्या के जल्द समाधान का भरोसा दिलाया। ज्ञापन देने वालों में समाजसेवी हरिओम सेठी, दिनेश भटट, मोहनपुर ग्राम प्रधान राधिका चंद, ज्ञानखेड़ा ग्राम प्रधान नरी राम, बीडीसी सदस्य गीता सेठी, खड़क सिंह बिष्ट, चंद्रमोहन जोशी,बसंत बल्लभ जोशी आदि शामिल हैं।
विज्ञापन

इधर नेताजी सुभाष लोक सेवा समिति के अध्यक्ष डाॅ. दिनेश चंद्र शास्त्री के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने एसडीएम कार्यालय में ज्ञापन सौंपकर बिजली कटौती पर रोक लगाने की मांग की। ज्ञापन में कहा गया है कि भीषण गर्मी में बिजली गुल रहने से बुजुर्ग, बच्चे और बीमार परेशान हैं। इससे पेयजल व्यवस्था भी बाधित हो रही है। उन्होंने जल्द बिजली आपूर्ति सुचारु कराने की मांग की। संवाद
विज्ञापन

बनबसा में भी बिजली कटौती से नाराजगी
बनबसा (चंपावत)। क्षेत्र में आए दिन घंटों बिजली कटौती होने से लोगों में गुस्सा है। बिजली गुल होने से पानी की सप्लाई भी प्रभावित हो रही है जिससे लोगों की समस्याएं और बढ़ गई हैं। लोगों ने बिजली के तारों को भूमिगत करने और लोहियाहेड पावर हाउस की पुरानी मशीनों को बदलने की मांग की है। बीते दिवस लोहियाहेड में तकनीकी खराबी के चलते घंटों बिजली गुल रही। इसके बाद देर शाम को बनबसा स्थित सब स्टेशन का जंपर फुंक जाने से क्षेत्र में करीब एक घंटे तक बिजली गुल रही। उर्जा निगम के एसडीओ (टनकपुर) मयंक भट्ट ने बताया कि ओवर लोड होने से बारी-बारी क्षेत्र में रोस्टिंग करनी पड़ रही है। इधर निवर्तमान नगर पंचायत अध्यक्ष रेनू अग्रवाल, पूर्व जिपं उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, कांग्रेस ब्लाॅक अध्यक्ष गजेंद्र सामंत, पूर्व सांसद प्रतिनिधि फिरोज खान, निवर्तमान सभासद शकील अहमद मंसूरी आदि ने क्षेत्र के बिजली के तारों को भूमिगत करने की मांग की है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed