फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Village heads opposed to conducting social audit

ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कराए जाने का विरोध

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Mon, 16 Mar 2020 11:24 PM IST
विज्ञापन
Village heads opposed to conducting social audit
लोहाघाट में विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को ज्ञापन सौंपते ग्राम प्रधान। - फोटो : LOHAGHAT
लोहाघाट (चंपावत)। ग्राम पंचायतों में सोशल ऑडिट कराए जाने का ग्राम प्रधानों ने विरोध किया है। उन्होंने विधायक पूरन फर्त्याल को ज्ञापन देकर सोशल ऑडिट को रुकवाकर उसे अगस्त माह में कराने की मांग की है।
विज्ञापन

सोमवार को ग्राम प्रधान संगठन के ब्लाक अध्यक्ष भुवन भट्ट और महामंत्री शिवराज बोहरा के नेतृत्व में ग्राम प्रधानों ने विधायक पूरन सिंह फर्त्याल को सौंपे ज्ञापन में कहा गया है कि कोरोना वायरस के चलते इन दिनों पूरे प्रदेश के स्कूल बंद हैं। ग्राम पंचायतों में बाहरी लोगों से सोशल ऑडिट कराया जा रहा है। जो पूरी तरह गलत है। उन्होंने कहा कि ग्राम पंचायतों के गठन हुए छह माह से अधिक का समय बीत चुका है, लेकिन गांव में नए कार्यों के नाम पर कुछ भी नहीं हुआ है।
विज्ञापन

उन्होंने कोरोना वायरस के प्रकोप को देखते हुए गांवों में सोशल ऑडिट अगस्त माह में कराने की मांग की। विधायक ने प्रधानों की समस्या का शासन स्तर से हल निकालने का आश्वासन दिया। ज्ञापन देने वालों में मोनू बिष्ट, राजीव शक्टा, सरिता अधिकारी, महेंद्र सिंह, हीरा सिंह, भुवन सुतेड़ी, भुवन चौबे, युगल धौनी, मोहित पाठक आदि प्रधान शामिल थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

फोटो 16 एलएचजी 02पी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed