{"_id":"68b093fad5a11cf83b0e9d87","slug":"village-government-formed-villagers-given-information-about-development-plans-champawat-news-c-230-1-pth1004-131831-2025-08-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Champawat News: गांव की सरकार गठित, ग्रामीणों को दी विकास योजनाओं की जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Champawat News: गांव की सरकार गठित, ग्रामीणों को दी विकास योजनाओं की जानकारी
Thu, 28 Aug 2025 11:08 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
Updated Thu, 28 Aug 2025 11:08 PM IST
विज्ञापन
चंपावत के ग्राम पंचायत कठाड़-कमैला में आयोजित बैठक में मौजूद लोग। स्रोत : प्रधान
पिथौरागढ/चंपावत। ग्राम प्रधानों के शपथ ग्रहण के बाद दोनों जिलों गांव की सरकार गठित होने के बाद पहली खुली बैठक हुई। इन बैठकों में ग्राम पंचायतों के लिए सरकार की ओर से चलाई जा रहीं विभिन्न विकास योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी गई। बैठकों में ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया।
ग्राम पंचायत की पहली खुली बैठक में दिखा उत्साह
मुवानी (पिथौरागढ़)। नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान जगत सिंह मेहता की अध्यक्षता में ग्राम पंचायत दिगरा मुवानी में पहली बैठक हुई। ग्राम प्रधान ने क्षेत्रवासियों को आगामी योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि सभी को सरकार की समस्त योजनाओं का लाभ दिलाया जाएगा। ग्राम पंचायत अधिकारी तारा मेहता ने सरकारी योजनाओं की जानकारी देते हुए इन योजनाओं का लाभ उठाने की अपील की। इस दौरान सभी वार्ड सदस्यों और दिगरा मुवानी के जिला पंचायत सदस्य हेमंत प्रसाद का सम्मान किया गया। इस अवसर पर क्षेत्र पंचायत सदस्य राहुल सोनार, पूर्व प्रधान रमेश बम, कमलदीप बिष्ट, राम सिंह राठौर, दीवान सिंह कार्की, सोबन सिंह कार्की आदि मौजूद रहे। संवाद
.............
ग्राम पंचायत की पहली बैठक में किया पौधरोपण
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत बरम में नव निर्वाचित ग्राम प्रधान चंद्रा देवी की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया। ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार ने सरकारी विभागीय योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने लोगों को योजनाओं का उठाने को कहा। ग्राम प्रधान चंद्रा देवी और ग्राम विकास अधिकारी नीरज कुमार ने एक पेड़ मां के नाम के तहत पौधरोपण किया। इस दौरान वार्ड सदस्य पुष्पा देवी, अनीता देवी, हिमानी, बसंती, हरि राम, प्रेम राम, मनोज सिंह रवि, भगत राम आदि मौजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
.............
सरकार की जनहित योजनाओं की दी जानकारी
धारचूला (पिथौरागढ़)। ग्राम पंचायत खुमती में ग्राम प्रधान बिमला देवी की अध्यक्षता में पहली बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में कनिष्ठ अभियंता कवींद्र सिंह फिरमाल ने ग्रामीणों को सरकार की जनहित योजनाओं के बारे में जानकारी दी। उन्होंने ग्रामीणों को योजनाओं का लाभ उठाने को कहा। इस दौरान बाल विकास अधिकारी लक्ष्मी ग्वाल, पूर्व प्रधान गोपाल सिंह, वार्ड मेंबर पार्वती देवी, जयंती देवी, ममता देवी, सुरेश सिंह बिष्ट, भुवनेश्वरी देवी, जगत सिंह, बसंती देवी, कलसा देवी, क्षेत्र पंचायत सदस्य सपना देवी, नरेंद्र बिष्ट आदि मौजूद रहे। संवाद
.................
ग्राम पंचायत कठाड़-कमैला की समस्याओं का होगा समाधान
चंपावत। ग्राम पंचायत कठाड़-कमैला में प्रथम बैठक का आयोजन किया गया। निर्विरोध निर्वाचित प्रधान पारस सिंह महर ने कहा कि ग्राम पंचायत की समस्याओं का प्रमुखता से समाधान किया जाएगा। उन्होंने निर्विरोध प्रधान बनाए जाने पर जनता का आभार जताया। इस दौरान ग्राम पंचायत विकास अधिकारी सुनीता रानी ने राज्य सरकार की चलाई जा रही जन कल्याणकारी योजनाओं कीं जानकारी। इस अवसर पर ग्रामीणों ने ग्राम पंचायत को मुख्यमंत्री आदर्श ग्राम पंचायत, गांव में पंचायत घर, ओपन जिम लगाने, गांव में इंटरलॉकिंग टाइल निर्माण, पेयजल समस्याओं, स्ट्रीट लाइट आदि मांग बैठक में रखी। यहां वार्ड सदस्य और सभी ग्रामवासी मौजूद रहे। संवाद