फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Videos of statements by the minor and his brother go viral

Champawat News: नाबालिग और उसके भाई के बयानों के वीडियो वायरल

Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 08 May 2026 11:13 PM IST
विज्ञापन
Videos of statements by the minor and his brother go viral
चंपावत। पुलिस के खुलासे के बाद नाबालिग और उसके भाई के बयानों के वीडियो वायरल हो रहे हैं। नाबालिग ने दुष्कर्म के आरोप से इन्कार किया है जबकि उसके भाई ने मामले में माफी मांगी है। यह घटना एक षड्यंत्र रचकर फंसाने के वायरल वीडियो से जुड़ी है।
विज्ञापन


नाबालिग ने वायरल वीडियो में बताया कि विनोद रावत उसका दोस्त था और पूरन रावत व नवीन रावत को वह नहीं जानती। उसने स्पष्ट किया कि तीनों ने उसके साथ कुछ भी गलत नहीं किया। नाबालिग ने यह भी कहा कि कमल रावत और अर्चिता राय के साथ मिलकर खुद को दुष्कर्म की स्थिति में दिखाने और आरोप लगाने की योजना थी। उसने जोर देकर कहा कि वह यह बात बिना किसी दबाव के होश में कह रही है। दूसरी ओर, नाबालिग के भाई ने एसपी और जनता से माफी मांगी। भाई ने बताया कि उसने कमल रावत के कहने पर पुलिस अधीक्षक को पत्र भेजा था। एसपी रेखा यादव ने पुष्टि की है कि वायरल वीडियो नाबालिग का है और दूसरा वीडियो उसके भाई का है। वहीं समाचार पत्र इन दोनों वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
विज्ञापन

--------
मैं माफी मांगना चाहता हूं
चंपावत। नाबालिग के भाई ने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर एसपी और जनता से माफी मांगी है। उसने अपनी बहन के साथ गैंगरेप और 50 लाख रुपये के समझौते के झूठे आरोप लगाने की बात स्वीकार की है। नवीन ने बिना जांचे-परखे आरोप लगाने की बात कही। उसने कमल रावत पर गुमराह करने का आरोप लगाया। कमल ने उसे बहन के पुलिस हिरासत में होने और चाचा के लापता होने की जानकारी दी। कमल ने 50 लाख रुपये के समझौते का दबाव बनाने की बात कही, जिसे उसने एसपी को भेजा। भाई ने अब स्वीकार किया कि यह कमल रावत और उसकी बहन का ड्रामा था। उसने कहा कि वह गुस्से में फंस गया। भाई ने बिना सोचे-समझे आरोप लगाने के लिए माफी मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------
नाबालिग का वीडियो शेयर करने वालों पर होगी कार्रवाई

चंपावत। नाबालिग से जुड़े मामले में सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो पर पुलिस ने सख्त रुख अपनाया है। पुलिस का कहना है कि नाबालिग की पहचान उजागर करना कानूनन अपराध है। मामले में सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर वीडियो और अन्य सामग्री प्रसारित किए जाने की शिकायत मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की बात कही है। पुलिस अधीक्षक रेखा यादव का कहना है कि पूरे प्रकरण में दर्ज प्राथमिकी और लगाए गए आरोपों की निष्पक्ष जांच जारी है। उन्होंने लोगों से मामले से जुड़ी किसी भी भ्रामक और संवेदनशील सामग्री को सोशल मीडिया पर साझा न करने की अपील की है। कहा कि नाबालिग से संबंधित किसी भी संवेदनशील सामग्री को साझा करने वालों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने कहा कि वायरल वीडियो पर शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed