फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Vendor zone and community hall will be built on occupied vacant land

Champawat News: कब्जे वाली खाली भूमि पर बनेगा वेंडर जोन और कम्युनिटी हॉल

Wed, 17 May 2023 11:26 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Wed, 17 May 2023 11:26 PM IST
विज्ञापन
Vendor zone and community hall will be built on occupied vacant land
नगर पालिका बोर्ड बैठक में मौजूद अध्यक्ष विपिन कुमार, इ्रओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी और सदस्य। संवाद
टनकपुर (चंपावत)। नगर पालिका बोर्ड ने वित्तीय वर्ष 2023-24 में 69 लाख आठ हजार 982 रुपये लाभांश का बजट पारित किया है। बोर्ड ने राजस्व विभाग के खटीमा रेंज (तराई पूर्वी वन प्रभाग) को दी खाली पड़ी भूमि पर वेंडिंग जोन और कम्युनिटी हॉल बनाने, शहीद विक्रांत द्वार का निर्माण कराने, नगर के सार्वजनिक स्थानों में पोर्टेबल मूत्रालय का निर्माण कराने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन

अध्यक्ष विपिन कुमार की अध्यक्षता और ईओ भूपेंद्र प्रकाश जोशी के संचालन में हुई बैठक में ईओ ने बोर्ड को बताया कि गत वित्तीय वर्ष में पांच करोड़ 58 लाख 9789 रुपये का बजट अवशेष है। वित्तीय वर्ष 2023-24 में पालिका की अनुमानित आय 30 करोड़ 47 लाख 3812 रुपये और अनुमानित व्यय 35 करोड़ 55 लाख 84 हजार 619 रुपये आंकी गई है। बोर्ड ने बरसात से पूर्व जेसीबी मशीन लगाकर नालियों की तली झाड़ सफाई कराने और बंद नालियों को खोलने का निर्णय लिया है। पर्यावरण मित्रों और चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को गर्म वर्दी, बूट, रेन कोट, स्वास्थ्य पारितोषक आहरण देने और कर्मचारियों के सामूहिक बीमा धनराशि के भुगतान का प्रस्ताव पास किया है। इसके अलावा विवेकानंद नागरिक पुस्तकालय में एसी लगाने और वार्डों में जनहित के विभिन्न निर्माण कार्य कराए जाने को मंजूरी दी गई है। बैठक में सभासद कपिल उप्रेती, हसीब अहमद, रईस अहमद, पूजा टम्टा, तुलसी कुंवर, योगेश पांडेय, सविता बिष्ट, मनोनीत सदस्य केदार दत्त जोशी, कलावती कापड़ी, अवर अभियंता लक्ष्मण सिंह बोहरा, विनोद चंद्र बिष्ट, बसंतराज चंद मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed