फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   vehicles will not run on road today also

हवा हवाई हुआ रोड खोलने का दावा

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Sun, 29 Dec 2019 10:12 PM IST
विज्ञापन
vehicles will not run on road today also
बारहमासी मार्ग में सड़क चौड़ा करने को स्वांला के पास चल रहा कार्य। - फोटो : CHAMPAWAT
टनकपुर-पिथौरागढ़ एनएच पर निमार्णाधीन बारहमासी मार्ग पर 11 दिसंबर से बंद रोडवेज बसों सहित बड़े वाहनों की आवाजाही सोमवार को शुरू नहीं हो सकेगी। स्वांला में संकरे मार्ग को चौड़ा कर 30 दिसंबर से सड़क को शुरू करने का एनएचएआई खंड का शनिवार को किया गया दावा हवा-हवाई हो गया है।
विज्ञापन

एनएचएआई के अधिकारियों का कहना है कि बड़े वाहनों के लिए आवाजाही को लेकर अंतिम फैसला सोमवार को ही किया जाएगा। इस उहापोह ने रोडवेज को भी मंझधार में फंसा दिया है जिस वजह से निगम सोमवार को इस रूट पर अपनी बसें नहीं चलाएगा।
विज्ञापन

स्वांला के पास भारी मलबा आने से 11 दिसंबर से रोडवेज बसों सहित तमाम बड़े वाहनों की आवाजाही बाधित है। जबकि स्वांला में रोड खराब होने से 13 दिसंबर से 22 दिसंबर तक छोटे-बड़े हर तरह के वाहनों की आवाजाही पूरी तरह बाधित थी। छोटे वाहनों की आवाजाही तो 23 दिसंबर को सुचारू हो गई लेकिन सड़क की चौड़ाई कम होने से बड़े वाहनों का आवागमन अब भी बाधित है।
विज्ञापन
विज्ञापन

शिवालया कंपनी ने दो दिन पूर्व स्वांला के संकरे मार्ग को 15 फीट चौड़ा करने और सीसी (सीमेंट-कंकरीट) करने के लिए स्वांला में 24 घंटे तक पूर्ण आवाजाही बंद करने का आग्रह किया था। ताकि बड़े वाहनों के आवागमन को जल्द से जल्द सुचारू किया जा सके। बीते शनिवार को एनएचएआई के अधिशासी अभियंता एलडी मथेला ने मौका मुआयना कर 30 दिसंबर को रोड बड़े वाहनों के लिए सुचारु करने का दावा किया था लेकिन रविवार तक भी काफी काम अधूरा होने से बड़े वाहनों की आवाजाही को लेकर संशय बना हुआ है।
इस उहापोह के बीच रोडवेज भी बसों के संचालन को लेकर असमंजस में है। लोहाघाट के वरिष्ठ स्टेशन प्रभारी बीसी आर्या का कहना है कि अगर सोमवार सुबह तक सड़क सुचारु नहीं होगी तो एनएच पर सोमवार को बसों का संचालन मुश्किल होगा। बता दें कि इस मार्ग पर बसों की आवाजाही न होने से 11 दिसंबर से अब तक रोडवेज को 40 लाख रुपये से अधिक की चपत लग चुकी है।

बारहमासी मार्ग पर स्वांला के पास रोड को 15 फीट चौड़ा करने और सीसी का काम अभी भी चल रहा है। इसके चलते सड़क सोमवार से बड़े वाहनों के लिए खुल सकेगी, यह पक्के तौर पर नहीं कहा जा सकता है। निर्माण कार्य पूरा होने के बाद बड़े वाहनों के लिए आवाजाही को लेकर उच्चाधिकारी अंतिम फैसला सोमवार सुबह को ही कर सकेंगे। विवेक सक्सेना, सहायक अभियंता, एनएचएआई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed