फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   vehicle

टनकपुर मुख्य बाजार में शाम पांच से रात आठ बजे तक वाहनों के प्रवेश पर रोक

Haldwani Bureau हल्द्वानी ब्यूरो
Updated Tue, 23 Jul 2019 11:15 PM IST
विज्ञापन
vehicle
बैठक में उपस्थित नगर पालिका अध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा, तहसीलदार खुशबू पांडेय, व्यापारी और नागरि? - फोटो : TANAKPUR
विरोध के बाद नगर पालिका ने तहबाजारी शुल्क में की गई बढ़ोतरी वापस ले ली है। नया ठेका होने तक ठेला-फड़ व्यवसायियों से अब पुरानी दरों पर ही तहबाजारी शुल्क वसूला जाएगा। शहर के मुख्य बाजार में अब शाम पांच बजे से रात आठ बजे तक वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। तुलसीराम चौराह से चड्डा चौराह तक बैरिकेडिंग कर वाहनों का प्रवेश रोका जाएगा।
विज्ञापन

मंगलवार को नगर पालिका बोर्ड की बैठक में हंगामे के बीच पालिकाध्यक्ष विपिन कुमार वर्मा ने तहबाजारी शुल्क में की गई बढ़ोतरी वापस लेने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि नया ठेका होने तक ठेला और फड़ व्यापारियों से पुरानी दरों पर ही तहबाजारी वसूली जाएगी।
विज्ञापन

शहर के मुख्य बाजार में शाम के समय भीड़ के बीच वाहनों के चलने से फैलने वाली अव्यवस्था सुधारने को लेकर वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध के प्रस्ताव पर बैठक में खासा हंगामा हुआ। व्यापार मंडल पदाधिकारियों और कुछ सभासदों के बीच तीखी नोंकझोंक के बाद तय हुआ है कि शाम के समय पांच से आठ बजे तक मुख्य बाजार में वाहनों के प्रवेश पर प्रतिबंध रहेगा। फिलहाल इस व्यवस्था को एक माह के लिए प्रयोग के तौर पर लागू किया गया है। बाद में समीक्षा कर व्यवस्था पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैठक में ये लोग थे मौजूद
प्रभारी ईओ तहसीलदार खुशबू पांडेय, पालिका के वरिष्ठ सहायक बसंतराज चंद, विनोद बिष्ट, व्यापार मंडल अध्यक्ष प्रकाश मुरारी, महामंत्री वैभव अग्रवाल, कोषाध्यक्ष विजेंद्र अग्रवाल, ठेला-फड़ व्यवसायी एसोसिएशन अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी, सभासद हुमा, हसीब अहमद, अमित भट्ट, तुलसी कुंवर, रईस अहमद, सावित्री बिष्ट, पूजा, योगेश पांडेय, किशोर हर्बोला, दीपक बेलवाल आदि मौजूद थे।

फड़ व्यवसायियों ने तहसील में किया प्रदर्शन
तहबाजारी शुल्क में की गई बढ़ोतरी वापस लेने के नगर पालिका के फैसले से पहले ठेला-फड़ व्यवसायियों ने तहसील में प्रदर्शन कर एसडीएम दयानंद सरस्वती के माध्यम से कुमाऊं आयुक्त को ज्ञापन भेजा। एसोसिएशन के अध्यक्ष मुस्तफा अंसारी के नेतृत्व में हुए प्रदर्शन में राजेश बाबू, शिशुपाल, शिव कुमार, शेखर कुमार, धर्मदास, नन्हें बाबू, इरशद, लाला राम, सरफराज, विकास, अनिल कुमार समेत काफी संख्या में ठेला-फड़ व्यवसायी शामिल थे।

तहबाजारी शुल्क बढ़ाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते ठेला-फड़ व्यापारी।

तहबाजारी शुल्क बढ़ाने के विरोध में तहसील में प्रदर्शन करते ठेला-फड़ व्यापारी।- फोटो : TANAKPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed