{"_id":"589217e04f1c1b4a40e8080a","slug":"vasant-panchami-programs-sputter","type":"story","status":"publish","title_hn":"वसंत पंचमी पर कार्यक्रमों की धूम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
वसंत पंचमी पर कार्यक्रमों की धूम
ब्यूरो/अमर उजाला, चंपावत
Updated Wed, 01 Feb 2017 10:46 PM IST
विज्ञापन
वसंत पंचमी पर कार्यक्रमों की धूम
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वसंत पंचमी पर कुंवर जंग बहादुर चंद सरस्वती शिशु मंदिर और सरस्वती ज्ञान मंदिर में हवन कर सुंदरकांड पाठ के साथ मां सरस्वती की पूजा की गई। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य गोविंद बल्लभ जोशी, आचार्य खीम चंद, पूरन चंद्र जोशी, महेश पांडेय, हीरा बल्लभ आदि शामिल थे।
इधर, पतंगों की दुकानों पर सुबह से ही बच्चों की खूब भीड़ रही। आसमान में दिनभर लहराती रंग-बिरंगी पतंगें वसंत ऋतु के आगाज का अहसास कराती नजर आई। बच्चों ने पतंगबाजी कर पेंच लड़ाने का खूब आनंद लिया। विजन पब्लिक स्कूल में प्रधानाचार्य नवलकिशोर तिवारी, स्कूल के प्रबंधक अजय देउपा की अगुवाई में यज्ञ एवं सरस्वती पूजन हुआ। इस मौके पर पालीवाल म्यूजिकल ग्रुप ने अनिल पालीवाल के दिशा-निर्देश में शास्त्रीय संगीत कार्यक्रम पेश किया। कार्यक्रम में कराटे प्रशिक्षण सुंदर सिंह, संकुल समन्वयक देवी दत्त जोशी, प्रकाश भट्ट, बासु, कंचन लोहनी, अंशुल गड़कोटी आदि थे।
वसंत पंचमी में डायट में सांस्कृतिक कार्यक्रम
लोहाघाट (चंपावत)। जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में वसंत पंचमी पर प्रशिक्षण ले रहे शिक्षकों ने रंगारंग कार्यक्रम पेश किए। प्राचार्य केसी शाक्य ने ज्ञान की देवी मां सरस्वती के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। प्रवक्ता दीपक सोराड़ी ने मंत्रोच्चारण के बाद माला, सुनील, विद्या, प्रेमा, वंदना ने नृत्य नाटिका प्रस्तुत की।
विज्ञापन
प्रवक्ता शिवराज तड़ागी, लक्ष्मी शंकर यादव द्वारा प्रस्तुत भजन और सरिता चौहान के हास्य व्यंग्य काफी सराहे गए। डॉली सिंह और सूर्य प्रकाश कालाकोटी के संचालन में हुए कार्यक्रम में डा.अवनीश शर्मा, डा.अनिल मिश्र, डा.राजेश पांडेय, डा.नवीन जोशी, डा.नवीन उपाध्याय, डा.पारूल शर्मा, डा.लता आर्या ने विचार रखे।