फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Various organizations submitted memorandum to CM Dhami

Champawat News: विभिन्न संगठनों ने सीएम को सौंपा ज्ञापन

Mon, 12 Feb 2024 10:46 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Mon, 12 Feb 2024 10:46 PM IST
विज्ञापन
Various organizations submitted memorandum to CM Dhami
लोहाघाट/बनबसा (चंपावत)। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के यहां आगमन पर विभिन्न संगठनों ने समस्याओं के समाधान की मांग को लेकर ज्ञापन सौंपे।
विज्ञापन

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और सांसद अजय टम्टा के बनबसा फागपुर आगमन पर क्षेत्रवासियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपकर समस्याओं के समाधान की मांग की। बनबसा में निर्माणाधीन भारत नेपाल राष्ट्रीय राजमार्ग 109 से गांव दो हिस्सों बंट गए हैं। इसका अलग सर्वे किया जाए। ज्ञापन में जिला पंचायत सदस्य पुष्कर दत्त कापड़ी, पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष बहादुर सिंह पाटनी, ग्राम प्रधान दीपक प्रकाश चंद, विनीता राना, सुमन चंद, महेंश मुरारी, गौरव सेनानी कल्याण समिति अध्यक्ष कैप्टन भानी चंद के हस्ताक्षर हैं।
इसके अलावा फागपुर प्रधान हर्ष बहादुर चंद ने मुख्यमंत्री से एनएच से ग्रामीण मुख्यमार्ग के निर्माण के लिए धन अवमुक्त कराने की मांग की है। उन्होंने फागपुर रेलवे फाटक से सेना छावनी आवासीय परिसर तक करीब 1500 मीटर सड़क का का निर्माण कराने की भी मांग की। इधर, रोडवेज कर्मचारी संयुक्त परिषद के क्षेत्रीय अध्यक्ष संजीव कुमार ने परिषद की ओर से 195 रोडवेज मृतक आश्रितों को नियुक्ति पत्र निर्गत करने पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया है।
विज्ञापन

इधर. जीआईसी लोहाघाट के प्रधानाचार्य श्याम चौबे ने जर्जर विद्यालय भवन की मरम्मत, खेल मैदान के सौंदर्यीकरण, बॉक्सिंग रिंग, बास्केटबाल कोर्ट, क्रिकेट पिच, क्षतिग्रस्त बाउंड्री वॉल और बहुउद्देशीय ऑडिटोरियम हॉल बनाने की मांग की। राज्य आंदोलनकारी राजू गड़कोटी ने लोहाघाट नगर की भूमि को फ्री होल्ड करने, उपजिला चिकित्सालय लोहाघाट में विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति करने, चंपावत में पासपोर्ट कार्यालय और मेडिकल कॉलेज की स्थापना करने, महाविद्यालय लोहाघाट में विधि संकाय खोलने आदि मांगें रखी। उत्तराखंड विद्युत संविदा कर्मचारी संगठन के अध्यक्ष चारू चंद्र ओझा के नेतृत्व में सीएम को दिए ज्ञापन में कर्मचारियों के नियमितीकरण, समान कार्य समान वेतन देने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed