फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   Uttarakhand soldier sacrificed in terrorist attack

Terrorist Attack: आतंकी हमले में उत्तराखंड का जवान हुआ बलिदान, असम राइफल में वारंट ऑफिसर थे गुणानंद चौबे

Tue, 13 Aug 2024 09:20 AM IST
हीरा मेहरा अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट
अमर उजाला नेटवर्क, लोहाघाट Published by: हीरा मेहरा Updated Tue, 13 Aug 2024 09:20 AM IST
सार

मणिपुर में हुए आतंकी हमले में सुंई खैसकांडे निवासी के 22 बटालियन असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे (56) शहीद हो गए। चौबे की शहादत की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन
Uttarakhand soldier sacrificed in terrorist attack
आतंकी हमले में उत्तराखंड का जवान हुआ बलिदान - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

मणिपुर में हुए आतंकी हमले में सुंई खैसकांडे निवासी के 22 बटालियन असम राइफल में तैनात वारंट ऑफिसर गुणानंद चौबे (56) शहीद हो गए। चौबे की शहादत की सूचना मिलने पर क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।

विज्ञापन

सुंई खैसकांडे गांव के ग्राम प्रधान भुवन चौबे ने बताया सेना से सूचना मिली है कि असम राइफल में वारंट ऑफिसर पद पर तैनात गुणानंद चौबे पुत्र स्व. हरिदत्त चौबे सोमवार सुबह मणिपुर में आतंकवादियों से हुई मुठभेड़ में शहीद हो गए। चौबे ने बताया कि शहीद का परिवार वर्तमान में दिल्ली के द्वारिका में रहता है। शहीद अपने पीछे पत्नी, दो बेटी, एक बेटे को रोता बिलखता छोड़ गए हैं।

विज्ञापन


ये पढ़ें- Haldwani Crime: युवक ने चाकू से रेता चाची का गला, महिला के शरीर में दिखे गहरे जख्म...हालत गंभीर

विज्ञापन
विज्ञापन

ग्राम प्रधान ने बताया कि शहीद क बेटा इंजीनियर है और दोनों बेटियों की शादी हो चुकी है। शहीद चार भाइयों में सबसे छोटा था। चौबे की शहादत पर विधायक खुशाल सिंह अधिकारी, जिला पंचायत अध्यक्ष ज्योति राय, पूर्व विधायक पूरन फर्त्याल, पूर्व ब्लाॅक प्रमुख योगेश मेहता, भाजपा जिलाध्यक्ष निर्मल माहरा, गोविंद वर्मा, व्यापार संघ अध्यक्ष मनीष जुकरिया, सचिन जोशी, राजू गड़कोटी आदि ने शोक संवेदना व्यक्त की है।

शहीद के भाई गोविंद चौबे में बताया कि गुणानंद होली के बाद अपने पैतृक गांव आए थे। शारदीय नवरात्रि में पूजा अर्चना के लिए घर आने की बात कर रहे थे, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था। उन्होंने ने बताया मंगलवार को शहीद का पार्थिव शरीर दिल्ली पहुंचने की उम्मीद है। उनका अंतिम संस्कार दिल्ली में होगा या पैतृक गांव में यह जानकारी नहीं मिल सकी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed