{"_id":"66b9ee9972876ff8320cca90","slug":"man-attacked-woman-with-knife-in-haldwani-2024-08-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Haldwani Crime: युवक ने चाकू से रेता चाची का गला, महिला के शरीर में दिखे गहरे जख्म...हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Haldwani Crime: युवक ने चाकू से रेता चाची का गला, महिला के शरीर में दिखे गहरे जख्म...हालत गंभीर
Mon, 12 Aug 2024 04:44 PM IST
हीरा मेहरा
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
अमर उजाला नेटवर्क, नैनीताल
Published by: हीरा मेहरा
Updated Mon, 12 Aug 2024 04:44 PM IST
सार
हल्द्वानी में कोतवाली थानाक्षेत्र के नवाबी रोड स्थित गली नंबर दो निवासी कुसुम गुप्ता (55) पत्नी कालीचरण का उन्हीं के मकान में घुसकर एक युवक ने गला रेत दिया। शोर मचाने पर आरोपी भागा।
विज्ञापन
युवक ने चाकू से रेता चाची का गला
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
हल्द्वानी में कोतवाली थानाक्षेत्र के नवाबी रोड स्थित गली नंबर दो निवासी कुसुम गुप्ता (55) पत्नी कालीचरण का उन्हीं के मकान में घुसकर एक युवक ने गला रेत दिया। शोर सुनकर मकान के नीचे बनी दुकान में कबाड़ी का काम करने वाले लालाराम और उनका बेटा विनोद बचाने दौड़े लेकिन आरोपी उन्हें चाकू मारकर फरार हो गया। हादसे के समय कुसुम घर मे अकेली थीं। उनके पति घर का राशन लेने बाजार गए हुए थे।
विज्ञापन
कबाड़ी की सूचना पर कालीचरण और पुलिस मौके पर पहुंचे। यहां से घायल महिला को तुरंत निजी अस्पताल ले जाया गया। महिला की हालत गंभीर बताई जा रही है। महिला के गले, पेट और शरीर के हिस्से में चाकू के गहरे निशान हैं। वहीं कालीचरण ने अपने भतीजे पर आरोप लगाया है। एसपी सिटी प्रकाश चंद्र ने बताया कि आरोपी को पकड़ने के लिए टीम लगा दी है।
विज्ञापन