{"_id":"57b9cec24f1c1b4d58d4ee2c","slug":"uttarakhand-himalaya-jai-jai-jai-kumu-garhwal","type":"story","status":"publish","title_hn":"जय उत्तराखंड हिमालया जय-जय कुमू, गढ़वाला...","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जय उत्तराखंड हिमालया जय-जय कुमू, गढ़वाला...
ब्यूरो/अमर उजाला, देवीधुरा (चंपावत)
Updated Sun, 21 Aug 2016 09:24 PM IST
विज्ञापन
जय उत्तराखंड हिमालया जय-जय कुमू, गढ़वाला...
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मां बाराही धाम देवीधुरा में चल रहे बग्वाल मेले में रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की धूम मची हुई है। सांस्कृतिक टीमें एक से बढ़कर एक कार्यक्रम पेश कर दर्शकों का खूब मनोरंजन कर रही हैं।
शनिवार की शाम कुमाऊं लोक कला दर्पण के कलाकारों के नाम रही। दल नायक सुरेश राजन के नेतृत्व में आए कलाकारों ने कुमाऊंनी, गढ़वाली, पंजाबी, राजस्थानी आदि गीतों पर कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों को देर रात तक बांधे रखा। कलाकारों ने गणेश वंदना के साथ कार्यक्रमों की शुरुआत की।
दल के कलाकार प्रदीप टम्टा, आशा फर्त्याल और अन्य कलाकारों की प्रस्तुति ‘ओ भिना कसिके जानू देवीधुरा, जय उत्तराखंड हिमालया जय-जय कुमू गढ़वाला, छमला बिलौरा हिरा को होर तेर दिवाना सहित कई गीत पेश किए गए। बेहद शानदार प्रस्तुतियों पर दर्शक अपने स्थानों में थिरकने लगे।
विज्ञापन
देर रात तक चली सांस्कृतिक संध्या में कार्यक्रमों को देखने के लिए विभिन्न क्षेत्रों से बड़ी संख्या में लोग आए हुए थे। जो तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों का स्वागत कर रहे थे। इस अवसर पर पीठाचार्य कीर्ति बल्लभ जोशी, मेला कमेटी के अध्यक्ष खीम सिंह लमगड़िया, कनिष्ठ उप प्रमुख हयात सिंह बिष्ट, आन सिंह लमगड़िया, वीरेंद्र लमगड़िया, विनोद गड़कोटी आदि मौजूद थे।