फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttarakhand ›   Champawat News ›   US Nagar and Haridwar reach finals in Youth Volleyball Championship

Champawat News: यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में यूएस नगर और हरिद्वार फाइनल में पहुंचे

Fri, 20 Feb 2026 11:42 PM IST
हल्द्वानी ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्पावत Updated Fri, 20 Feb 2026 11:42 PM IST
विज्ञापन
US Nagar and Haridwar reach finals in Youth Volleyball Championship
चंपावत में राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप में मैच के दौरान दमदार सर्
चंपावत। नगर के गोरलचौड़ खेल मैदान में सरस कॉर्बेट महोत्सव के तहत राज्य स्तरीय पुरुष वर्ग की ऑफिशियल यूथ वॉलीबाल चैंपियनशिप जारी है। लीग आधार पर खेली जा रही प्रतियोगिता में यूएस नगर और हरिद्वार ने फाइनल में जगह बनाई। जबकि चमोली और देहरादून के बीच तीसरे स्थान के लिए मुकाबला होगा।
विज्ञापन

शुक्रवार को उत्तरांचल वॉलीबाल एसोसिएशन और खेल विभाग की ओर से संयुक्त रूप से आयोजित प्रतियोगिता में पहला मुकाबला चमोली और पिथौरागढ़ के बीच खेला गया। चमोली ने पिथौरागढ़ को 25-20, 25-15 से हराया। हरिद्वार ने चंपावत को 25-14, 25-17 से हराया। नैनीताल ने चमोली को 27-25, 25-21 से पराजित किया। देहरादून ने टिहरी गढ़वाल को 25-15, 25-18 से हराया। रुद्रप्रयाग ने 25-17, 25-19 से चंपावत को हराया। पिथौरागढ़ ने चमोली को 25-20, 25-15 से पराजित किया। उत्तरकाशी ने अल्मोड़ा को 25-0, 25-0 से हराया। वहीं पहले सेमीफाइनल में यूएस नगर ने देहरादून और दूसरे सेमीफाइनल में हरिद्वार ने चमोली को हराया।
विज्ञापन

निर्णायक की भूमिका यशपाल सिंह, गिरीश चंद्र, दिनेश रावत, बृजेश तिवारी, बिक्रम रावत, सुरेश बिष्ट, तुषार शेखर, कुलदीप सिंह, कीर्ति थापा, सपना रहे। संचालन रेडक्रॉस चेयरमैन राजेंद्र गहतोड़ी ने किया। जिला क्रीड़ाधिकारी चंदन सिंह बिष्ट ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रदर्शन के आधार पर राष्ट्रीय स्तरीय वॉलीबाल प्रतियोगिता के लिए खिलाड़ियों का चयन किया जाएगा। इस दौरान चंद्रशेखर ओली, हरीश, सुनील जोशी, प्रदीप बोहरा, मुकेश टम्टा, आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed